Nitish Kumar Reddy: आकाश चोपड़ा ने बताया कि टीम इंडिया ने नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स से हटाकर वनडे टीम में क्यों शामिल किया। जानें 2027 विश्व कप की तैयारी से जुड़ी रणनीति।
Aakash Chopra on Nitish Kumar Reddy: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स 2026 दूर रखे जाने को लेकर टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा किया है। उनका मानना है कि नितिश कुमार रेड्डी को आगामी वनडे वर्ल्ड के लिए तैयार किया जा रहा है। यही वजह है कि उन्हें एशियन गेम्स की टीम से हटाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आकाश चोपड़ा के मुताबिक, अगर हार्दिक पांड्या किसी समय उपलब्ध नहीं होते हैं तो भारत को ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सके। नितीश कुमार रेड्डी इसी भूमिका के संभावित विकल्प हो सकते हैं।
‘जियो स्टार’ से बातचीत में आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘मेरे हिसाब से सबसे बड़ी खासियत नितीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स से निकालकर यहां खिलाना है। अगर हार्दिक पांड्या किसी दिन उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वे किसी ऐसे खिलाड़ी को चाहते हैं जो तेज गेंदबाजी कर सके और बल्लेबाजी भी कर सके।’
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

