जलजमाव से जूझ रहे चनपटिया के गांवों को मिलेगी राहत:बेतिया में विधायक की पहल पर 6 सदस्यीय समिति गठित, करेगी स्थल निरीक्षण

जलजमाव से जूझ रहे चनपटिया के गांवों को मिलेगी राहत:बेतिया में विधायक की पहल पर 6 सदस्यीय समिति गठित, करेगी स्थल निरीक्षण

बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बेतिया डीह पंचायत के जोकहां गांव समेत श्रीनगर, खैरटिया, गुरवलिया, तुनिया, कुड़वा मठिया, पूर्वी तुरहापट्टी और आसपास के इलाकों में जलजमाव और पानी निकासी की समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय समिति गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने का आदेश दिया है। हर साल बारिश में जलजमाव से परेशान ग्रामीण विधायक अभिषेक रंजन ने 10 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन इलाकों में हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से अवगत कराया था। पत्र में बताया गया था कि प्राकृतिक जल निकासी मार्गों और नहरों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। खेतों में लंबे समय तक जमा रहता है पानी जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी आदि डालकर बनाए गए अस्थायी रास्तों से भी पानी के प्राकृतिक बहाव में रुकावट आने की बात सामने आई है। डीडीसी की अध्यक्षता में बनी समिति मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 18 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी, तिरहुत नहर प्रमंडल-01 बेतिया के कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता, चनपटिया के बीडीओ और अंचल अधिकारी को शामिल किया गया है। मौके पर पहुंचकर होगी समस्या की जांच जिला प्रशासन ने समिति को प्रभावित इलाकों का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। समिति जलजमाव के कारणों और पानी निकासी में आ रही बाधाओं की जांच करेगी। इसके बाद समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। रेलवे डायवर्सन से निकासी बाधित कुमारबाग रेलवे स्टेशन से पूर्व पुल संख्या-274 के समीप अनुपयोगी अस्थायी रेल लाइन डायवर्सन के कारण जल निकासी बाधित होने का मामला भी विधायक ने रेलवे के समक्ष उठाया था। उन्होंने 10 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर को पत्र भेजकर स्थल निरीक्षण कराने और जरूरत के अनुसार डायवर्सन हटाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। रेलवे ने अधिकारियों को समीक्षा का निर्देश दिया विधायक के पत्र के जवाब में मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने 11 अगस्त को संबंधित अधिकारियों को मामले की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जाने की जानकारी दी है। किसानों की समस्या दूर करने पर जोर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी जल निकासी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिला प्रशासन और रेलवे स्तर पर कार्रवाई शुरू होने से प्रभावित इलाकों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल हुई है। बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के बेतिया डीह पंचायत के जोकहां गांव समेत श्रीनगर, खैरटिया, गुरवलिया, तुनिया, कुड़वा मठिया, पूर्वी तुरहापट्टी और आसपास के इलाकों में जलजमाव और पानी निकासी की समस्या के समाधान की कवायद शुरू हो गई है। विधायक अभिषेक रंजन की पहल पर जिलाधिकारी ने छह सदस्यीय समिति गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कराने का आदेश दिया है। हर साल बारिश में जलजमाव से परेशान ग्रामीण विधायक अभिषेक रंजन ने 10 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन इलाकों में हर साल बारिश के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या से अवगत कराया था। पत्र में बताया गया था कि प्राकृतिक जल निकासी मार्गों और नहरों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। खेतों में लंबे समय तक जमा रहता है पानी जल निकासी बाधित होने के कारण खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी आदि डालकर बनाए गए अस्थायी रास्तों से भी पानी के प्राकृतिक बहाव में रुकावट आने की बात सामने आई है। डीडीसी की अध्यक्षता में बनी समिति मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 18 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति गठित की है। समिति में बेतिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी, तिरहुत नहर प्रमंडल-01 बेतिया के कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता, चनपटिया के बीडीओ और अंचल अधिकारी को शामिल किया गया है। मौके पर पहुंचकर होगी समस्या की जांच जिला प्रशासन ने समिति को प्रभावित इलाकों का संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। समिति जलजमाव के कारणों और पानी निकासी में आ रही बाधाओं की जांच करेगी। इसके बाद समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। रेलवे डायवर्सन से निकासी बाधित कुमारबाग रेलवे स्टेशन से पूर्व पुल संख्या-274 के समीप अनुपयोगी अस्थायी रेल लाइन डायवर्सन के कारण जल निकासी बाधित होने का मामला भी विधायक ने रेलवे के समक्ष उठाया था। उन्होंने 10 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर को पत्र भेजकर स्थल निरीक्षण कराने और जरूरत के अनुसार डायवर्सन हटाकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। रेलवे ने अधिकारियों को समीक्षा का निर्देश दिया विधायक के पत्र के जवाब में मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर ने 11 अगस्त को संबंधित अधिकारियों को मामले की समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जाने की जानकारी दी है। किसानों की समस्या दूर करने पर जोर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों से जुड़ी जल निकासी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिला प्रशासन और रेलवे स्तर पर कार्रवाई शुरू होने से प्रभावित इलाकों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने की दिशा में पहल हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *