जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के बरुनी गांव निवासी फेकू मांझी की बेटी रिंकू कुमारी (9) के रूप में हुई है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। रिंकू कुमारी अपनी बहन के ससुराल चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव में छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार देर शाम वह सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मृतका की रिश्तेदार सकलवा देवी ने बताया कि रिंकू उसकी ननद थी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने घायल रिंकू को इलाज के लिए नवादा जिले के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिंकू सात बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई थी और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के बरुनी गांव निवासी फेकू मांझी की बेटी रिंकू कुमारी (9) के रूप में हुई है। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। रिंकू कुमारी अपनी बहन के ससुराल चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव में छठियारी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। शुक्रवार देर शाम वह सड़क किनारे खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मृतका की रिश्तेदार सकलवा देवी ने बताया कि रिंकू उसकी ननद थी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने घायल रिंकू को इलाज के लिए नवादा जिले के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिंकू सात बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

