दीपका में अस्पताल तोड़े जाने से ग्रामीण भड़के:GM ऑफिस में जड़ा ताला, मुआवजा-नौकरी और बसाहट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया घेराव

दीपका में अस्पताल तोड़े जाने से ग्रामीण भड़के:GM ऑफिस में जड़ा ताला, मुआवजा-नौकरी और बसाहट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया घेराव

कोरबा के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका विस्तार परियोजना को लेकर हरदीबाजार क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में SECL ने हरदीबाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवन को बुलडोजर से गिरा दिया। इसके विरोध में शनिवार को हरदीबाजार, सराई सिंगार, रेंकी समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण दीपका स्थित SECL के GM कार्यालय पहुंचे। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीण 100 प्रतिशत मुआवजा, नौकरी, बसाहट और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। सुबह अस्पताल भवन को तोड़ा गया शुक्रवार तड़के भारी पुलिस बल की मौजूदगी में SECL प्रबंधन ने हरदीबाजार स्थित CHC भवन को बुलडोजर से गिरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मुआवजा, नौकरी, बसाहट और पुनर्वास से जुड़े मामलों का समाधान नहीं होता, तब तक अस्पताल भवन को नहीं तोड़ा जाना चाहिए था। ग्रामीणों के अनुसार यह अस्पताल आसपास के लोगों के इलाज का मुख्य सहारा था। अस्पताल टूटने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मुआवजा और नौकरी की मांग ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के मुआवजा निर्धारण और मुआवजा पत्रक में गड़बड़ी है। उनका कहना है कि प्रभावित परिवारों को अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीण विस्थापित परिवारों के लिए नई बसाहट और बेहतर पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। साथ ही अधिग्रहण के बदले प्रभावित परिवारों को नियम के अनुसार स्थायी नौकरी देने की मांग भी की जा रही है। करीब 18 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण से प्रभावित परिवार अपने अधिकारों और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे GM कार्यालय अस्पताल तोड़े जाने और मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज हरदीबाजार, सराई सिंगार, रेंकी और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग दीपका स्थित SECL के मुख्य महाप्रबंधक (GM) कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। इसके बाद वे कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। GM अशोक कुमार ने समझाने की कोशिश की प्रदर्शन के दौरान दीपका GM अशोक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनकी मुख्य मांगों में 100 प्रतिशत मुआवजा, नौकरी, नई बसाहट और स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था शामिल है। इन मांगों पर समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और ग्रामीण SECL कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *