पूर्णिया- 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी भी नाबालिग:मेला देखने निकली थी बच्ची, पड़ोसी 16 साल के आरोपी को घर से पकड़ा

पूर्णिया- 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी भी नाबालिग:मेला देखने निकली थी बच्ची, पड़ोसी 16 साल के आरोपी को घर से पकड़ा

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी में शुक्रवार रात 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 16 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है। बच्ची को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग अपने घर के बाहर थी। दरअसल, नाबालिग के घर के पास गणपति पूजा का मेला लगा है। बच्ची बाहर थी, परिजन ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान आरोपी नाबालिग बच्ची को साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पुलिस को मिली जानकारी पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने जानकारी देंते हुए कहा कि सुबह में जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत सभी आवश्यक कदम उठाए गए। फॉरेंसिक टीम और मेडिकल टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। सीनियर अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और साक्ष्य जुटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जानकारी के बाद नाबालिग को पुलिस ने तत्काल पकड़ा सदर एसडीपीओ ने बताया कि मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मामले में बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को पकड़ा है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि घटना के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कदम उठाया और आगे की सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में चल रहा पीड़ित बच्ची का इलाज फिलहाल पीड़िता बच्ची का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबकि रात 11 बजे ये घटना हुई और करीब एक बजे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात मेले में गई थी बच्ची, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलौरी में हर साल गणपति उत्सव के मौके पर मेला लगता है। घर का पास लगे इस मेले को देखने के लिए बच्ची घर से निकली थी। रात करीब 11 बजे पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, देर रात होने के बाद जब सोने की बारी आई, तो परिजन उसे तलाश करने लगे, लेकिन नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने खोजबीन शुरू की तो नाबालिग घर के पीछे झाड़ियों में मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने देर रात करीब 1 बजे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है, जिसे मुफस्सिल थाना की पुलिस ने उसके घर से ही पकड़ा है। मामले अन्य लोगों की संलिप्तता की गहन जांच जारी है। पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी में शुक्रवार रात 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 16 साल के नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है। बच्ची को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना उस वक्त हुई जब नाबालिग अपने घर के बाहर थी। दरअसल, नाबालिग के घर के पास गणपति पूजा का मेला लगा है। बच्ची बाहर थी, परिजन ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान आरोपी नाबालिग बच्ची को साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पुलिस को मिली जानकारी पूर्णिया सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई। सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने जानकारी देंते हुए कहा कि सुबह में जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, तुरंत सभी आवश्यक कदम उठाए गए। फॉरेंसिक टीम और मेडिकल टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। सीनियर अधिकारी खुद मौके पर मौजूद हैं और साक्ष्य जुटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जानकारी के बाद नाबालिग को पुलिस ने तत्काल पकड़ा सदर एसडीपीओ ने बताया कि मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मामले में बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को पकड़ा है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि घटना के बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कदम उठाया और आगे की सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में चल रहा पीड़ित बच्ची का इलाज फिलहाल पीड़िता बच्ची का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबकि रात 11 बजे ये घटना हुई और करीब एक बजे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात मेले में गई थी बच्ची, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलौरी में हर साल गणपति उत्सव के मौके पर मेला लगता है। घर का पास लगे इस मेले को देखने के लिए बच्ची घर से निकली थी। रात करीब 11 बजे पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, देर रात होने के बाद जब सोने की बारी आई, तो परिजन उसे तलाश करने लगे, लेकिन नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने खोजबीन शुरू की तो नाबालिग घर के पीछे झाड़ियों में मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने देर रात करीब 1 बजे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है, जिसे मुफस्सिल थाना की पुलिस ने उसके घर से ही पकड़ा है। मामले अन्य लोगों की संलिप्तता की गहन जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *