गोपालगंज में पुलिस ने शुरू की मुफ्त रात्रि बस सेवा:एसपी विनय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा और सुरक्षा

गोपालगंज में पुलिस ने शुरू की मुफ्त रात्रि बस सेवा:एसपी विनय तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा और सुरक्षा

गोपालगंज में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए मुफ्त रात्रि बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा गोपालगंज और थावे मीरगंज रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी। इसका मकसद रात में रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आसान और सुरक्षित परिवहन देना है। एसपी विनय तिवारी ने शहर के मौनिया चौक से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से तय रास्तों से होते हुए बस स्टैंड तक चलेगी। रात में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखकर बस सेवा का सही टाइम-टेबल बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बस के आने-जाने का समय साफ-साफ दिखाया जाएगा। बस के ड्राइवर और दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बनेगा। पर्याप्त ड्राइवर भी रखे जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी जगह दूसरे ड्राइवर उपलब्ध रहें। सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच बस के चलने से पहले उसकी फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर और दूसरे जरूरी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच होगी। रात में बस चलते समय तय क्षमता से ज्यादा यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। एसपी विनय तिवारी ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि रात में सफर करते समय तय बस सेवा और तय रास्ते का ही इस्तेमाल करें। अगर बस में तय क्षमता से ज्यादा यात्री बैठाए जाएं या सुरक्षा से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारी या पुलिस को बताएं। एसपी ने बताया कि इस नई व्यवस्था का मकसद देर रात ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बदमाशों से बचाना और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना है। गोपालगंज में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित सफर के लिए मुफ्त रात्रि बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा गोपालगंज और थावे मीरगंज रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक चलेगी। इसका मकसद रात में रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आसान और सुरक्षित परिवहन देना है। एसपी विनय तिवारी ने शहर के मौनिया चौक से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन से तय रास्तों से होते हुए बस स्टैंड तक चलेगी। रात में आने वाली प्रमुख ट्रेनों के समय को ध्यान में रखकर बस सेवा का सही टाइम-टेबल बनाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बस के आने-जाने का समय साफ-साफ दिखाया जाएगा। बस के ड्राइवर और दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बनेगा। पर्याप्त ड्राइवर भी रखे जाएंगे ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी जगह दूसरे ड्राइवर उपलब्ध रहें। सुरक्षा उपकरणों की होगी जांच बस के चलने से पहले उसकी फिटनेस, ब्रेक, लाइट, टायर और दूसरे जरूरी सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच होगी। रात में बस चलते समय तय क्षमता से ज्यादा यात्री नहीं बैठाए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। एसपी विनय तिवारी ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि रात में सफर करते समय तय बस सेवा और तय रास्ते का ही इस्तेमाल करें। अगर बस में तय क्षमता से ज्यादा यात्री बैठाए जाएं या सुरक्षा से जुड़ी कोई भी दिक्कत हो, तो तुरंत संबंधित अधिकारी या पुलिस को बताएं। एसपी ने बताया कि इस नई व्यवस्था का मकसद देर रात ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को बदमाशों से बचाना और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *