क्रेन से गणपति बप्पा का विसर्जन:शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा,  250 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं और 20 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल

क्रेन से गणपति बप्पा का विसर्जन:शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा,  250 से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं और 20 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल

राजसमंद में भक्ति, उल्लास और आस्था के बीच पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का देर रात समापन हुआ। गणपति बप्पा के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा और विधिवत विसर्जन के बाद शहर में पांच दिनों से चल रहा गणेशोत्सव पूरा हो गया है। नगर परिषद की ओर से आयोजित महोत्सव के तहत सोमवार को अरविंद स्टेडियम सहित शहर के कई मोहल्लों और चौराहों पर गणेश मंडलों ने प्रतिमाएंं स्थापित की थीं। महोत्सव के आखरी दिन शुक्रवार को अरविंद स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 20 से अधिक आकर्षक झांकियां सजी इस यात्रा में 250 से अधिक गणेश प्रतिमाओं के साथ रामदरबार और 20 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। ऊंट-घोड़े, कच्ची घोड़ी और अखाड़े के पहलवानों ने भी शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। पहलवानों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया, वहीं 20 से अधिक गणेश मंडलों के युवाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य कर माहौल को उत्साह से भर दिया। क्रेन की मदद से विसर्जन शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंशापूर्ण महागणपति मंदिर पहुंची। यहां महाआरती के बाद प्रतिमाओं को नो चौकी पाल ले जाया गया। स्नान कराने के बाद धोली खान क्षेत्र में बनाए गए निर्धारित विसर्जन स्थल पर हाइड्रा क्रेन क मदद से प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन रात करीब दो बजे तक चला। इस दौरान शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा संयोजक दिनेश पालीवाल सहित पदाधिकारी और आम नागरिक मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *