बक्सर का युवक रांची से अपने गांव बलिहार लौटते वक्त अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे परिजन परेशान थे। काफी तलाश करने के बाद मां ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। बलिहार निवासी दिवाकर सिंह का बेटा राजाबाबू सिंह (28), किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ था। बल्कि वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गया था। राजाबाबू सिंह 15 सितंबर को रांची से अपने गांव बलिहार के लिए निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी लेने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसकी मां सरोज देवी ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला आरोपियों के साथ हुआ था गिरफ्तार पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क और पुलिस से मिली अन्य जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि राजाबाबू आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में है। वहां पुलिस ने उसे दो अन्य महिला आरोपियों के साथ गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा था। बेटे के सुरक्षित होने की जानकारी से परिवार को राहत मिली, लेकिन उसके जेल में होने की खबर से परिजन हैरान थे। बिलरियागंज पुलिस के अनुसार, तीन अंतरराज्यीय आरोपियों के पास से 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा मिला है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से दो ट्रॉली बैग में पैक गांजा और एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजाबाबू ने बताया कि उसे गांजा एक जगह पहुंचाने के लिए दिया गया था। गांजा पहुंचाने के बदले उसे पैसे मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मिले गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। राजाबाबू पर पहले से दो मामले दर्ज पुलिस के अनुसार राजाबाबू सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गाजीपुर के गहमर थाने में वर्ष 2023 में धारा 504/506 भादवि और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2026 में जीआरपी रांची, झारखंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। इन दो आरोपियों के साथ हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़ पुलिस के अनुसार राजाबाबू के साथ गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी स्व. जितेन्द्र पासवान की बेटी नेहा पासवान (20), पिता और बिहार के बक्सर जिला निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी पूनम देवी (31) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। बक्सर का युवक रांची से अपने गांव बलिहार लौटते वक्त अचानक लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था, जिससे परिजन परेशान थे। काफी तलाश करने के बाद मां ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला। बलिहार निवासी दिवाकर सिंह का बेटा राजाबाबू सिंह (28), किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ था। बल्कि वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल पहुंच गया था। राजाबाबू सिंह 15 सितंबर को रांची से अपने गांव बलिहार के लिए निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन लगातार बंद आ रहा था। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी लेने के बाद कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसकी मां सरोज देवी ने सिमरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला आरोपियों के साथ हुआ था गिरफ्तार पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क और पुलिस से मिली अन्य जानकारी के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि राजाबाबू आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में है। वहां पुलिस ने उसे दो अन्य महिला आरोपियों के साथ गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा था। बेटे के सुरक्षित होने की जानकारी से परिवार को राहत मिली, लेकिन उसके जेल में होने की खबर से परिजन हैरान थे। बिलरियागंज पुलिस के अनुसार, तीन अंतरराज्यीय आरोपियों के पास से 23.411 किलोग्राम अवैध गांजा मिला है। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से दो ट्रॉली बैग में पैक गांजा और एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजाबाबू ने बताया कि उसे गांजा एक जगह पहुंचाने के लिए दिया गया था। गांजा पहुंचाने के बदले उसे पैसे मिलने थे। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मिले गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। राजाबाबू पर पहले से दो मामले दर्ज पुलिस के अनुसार राजाबाबू सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ गाजीपुर के गहमर थाने में वर्ष 2023 में धारा 504/506 भादवि और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2026 में जीआरपी रांची, झारखंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। इन दो आरोपियों के साथ हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़ पुलिस के अनुसार राजाबाबू के साथ गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी स्व. जितेन्द्र पासवान की बेटी नेहा पासवान (20), पिता और बिहार के बक्सर जिला निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी पूनम देवी (31) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।

