डिवाइडर से कटकर 10m दूर गिरा वकील का सिर,मौत:पिछली सीट पर बैठे थे, कार पर खून के छींटे; हादसे में 3 एडवोकेट जख्मी

डिवाइडर से कटकर 10m दूर गिरा वकील का सिर,मौत:पिछली सीट पर बैठे थे, कार पर खून के छींटे; हादसे में 3 एडवोकेट जख्मी

वैशाली में शुक्रवार रात श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे एक वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे। सिर बाहर था, जो डिवाइडर से कटकर दूसरी ओर गिर गया। हादसे के बाद कार के पिछले हिस्से पर खून के छींटे फैल गए। एक्सीडेंट में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास NH-22 पर हुई। मृतक की पहचान बकसामा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह हाजीपुर सिविल कोर्ट में वकील थे। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा हादसा… पहले घटनास्थल की तस्वीरें…. पेशकार के घर श्राद्धकर्म में गए थे कुंदन कोर्ट के पेशकार के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ गोलू, गौरव और ज्ञानू भी कार में सवार थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग NH-22 पर महिला थाना के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को चकमा दे दिया। ट्रक से बचने के लिए कार चला रहे वकील ने गाड़ी को साइड करने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर खिड़की से बाहर था कुंदन कुमार पीछे की सीट पर बैठे थे और उनका सिर कार की खिड़की से बाहर था। हादसे के दौरान उनका सिर एल्युमिनियम की डिवाइडर से टकराया और कटकर करीब 10मीटर दूर दूसरी तरफ गिरा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य 3 वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगनआर से घर लौट रहे थे 4 वकील साथी वकील मोहन सिंह ने बताया, “हम सभी कोर्ट के पेशकार के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हाजीपुर पुलिस लाइन के पास ने उनकी का एक बड़े ट्रक ने हमारी कार को चकमा दे दिया। इससे हमारी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी तीनों अधिवक्ता घायल हो गए।” स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वैशाली में शुक्रवार रात श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे एक वकील की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे थे। सिर बाहर था, जो डिवाइडर से कटकर दूसरी ओर गिर गया। हादसे के बाद कार के पिछले हिस्से पर खून के छींटे फैल गए। एक्सीडेंट में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास NH-22 पर हुई। मृतक की पहचान बकसामा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह हाजीपुर सिविल कोर्ट में वकील थे। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा हादसा… पहले घटनास्थल की तस्वीरें…. पेशकार के घर श्राद्धकर्म में गए थे कुंदन कोर्ट के पेशकार के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ गोलू, गौरव और ज्ञानू भी कार में सवार थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग NH-22 पर महिला थाना के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को चकमा दे दिया। ट्रक से बचने के लिए कार चला रहे वकील ने गाड़ी को साइड करने की कोशिश की। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सिर खिड़की से बाहर था कुंदन कुमार पीछे की सीट पर बैठे थे और उनका सिर कार की खिड़की से बाहर था। हादसे के दौरान उनका सिर एल्युमिनियम की डिवाइडर से टकराया और कटकर करीब 10मीटर दूर दूसरी तरफ गिरा। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य 3 वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वैगनआर से घर लौट रहे थे 4 वकील साथी वकील मोहन सिंह ने बताया, “हम सभी कोर्ट के पेशकार के पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। हाजीपुर पुलिस लाइन के पास ने उनकी का एक बड़े ट्रक ने हमारी कार को चकमा दे दिया। इससे हमारी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कुंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार बाकी तीनों अधिवक्ता घायल हो गए।” स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *