3 लाख की सुपारी देकर कराई भाजपा नेता की हत्या:आरोपी 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे, 3 बार कोशिश की

3 लाख की सुपारी देकर कराई भाजपा नेता की हत्या:आरोपी 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे, 3 बार कोशिश की

भागलपुर में तीन लाख रुपए की सुपारी देकर 11 सितंबर को भाजपा नेता सह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की हत्या कराई गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड शशि मोदी के भांजे और शूटर कृष्णा मोदी, शूटर मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले अक्षय यादव उर्फ नीतीश और शशि के करीबी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए भागलपुर एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि हत्या की वजह तालाब की जमीन, मंदिर की प्रधानी और आगामी पार्षद चुनाव है। चुनावी रंजिश की वजह से ही वारदात को अंजाम दिया गया था। घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस एसएसपी के मुताबिक, हत्या में यूज किया गया कट्टा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड के मामा शशि मोदी की चार दिनों की रिमांड पर लिया है। आज उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल चार आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट भी करेगी। गिरफ्तार आरोपियों में शशि मोदी की पत्नी दीपिका कुमारी, अमित राज, सूरज कुमार, लवीश कुमार, सुमन कुमार, नीतीश कुमार उर्फ अक्षय यादव शामिल है। वहीं, पुलिस की दबिश की वजह से शशि मोदी और उसके भांजे कृष्णा मोदी ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। शशि मोदी ने भांजे और शूटर अक्षय को दी थी हत्या की जिम्मेदारी एसएसपी के मुताबिक, शशि मोदी ने पप्पू तांती की हत्या की जिम्मेदारी अपने भांजे और उसके दोस्त अक्षय को सौंपी थी। तीन लाख रुपए में हत्या की डील हुई थी, जिसमें से कुछ रकम शूटरों को दी गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पप्पू तांती के पड़ोसी ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। घटना वाले दिन पप्पू तांती जैसे ही घर से निकले, लाइनर ने इसकी जानकारी शशि मोदी और उसके करीब सुमन को दी। इसके बाद शशि ने अपने भांजा कृष्णा मोदी को सूचना दी, जिसके बाद अक्षय के साथ मिलकर कृष्णा ने पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में अक्षय का निशाना चूक गया था, जबकि कृष्णा की ओर से चलाई गई गोली से पप्पू तांती की जान गई।
वारदात के बाद बाइक से मुंगेर भागा था शशि मोदी जानकारी के मुताबिक, घटना के एक रात पहले आरोपी दक्षिणी इलाके में जुटे थे। गोली मारने के बाद कृष्णा ने फोन कर शशि को जानकारी दी और कहा कि गोली मार दी है। इसके बाद शशि ने अपने भांजे और अन्य आरोपियों को भागने को कहा। शशि ने अपने करीबी सुमन के जरिए आरोपियों तक तीन हजार रुपए भी भिजवाए। वारदात के बाद शशि कुछ समय तक घर पर ही रहने की योजना बना रहा था, लेकिन पप्पू तांती की ओर से उसका नाम लिए जाने के बाद वो भागलपुर से बाइक से मुंगेर भाग निकला था। अब जानिए, पप्पू तांती की हत्या की वजह पुलिस की जांच में सामने आया है कि पप्पू तांती की हत्या की वजह तालाब की जमीन, काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष पद की दावेदारी और आगामी पार्षद चुनाव से जुड़ा रंजिश है। आरोप है कि शशि तालाब की जमीन में हेरफेर करना चाहता था, जिसका पप्पू तांती विरोध करता था। काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर भी दोनों नेताओं में विवाद था। भागलपुर एसएसपी के मुताबिक, महादेव तालाब की जमीन से जुड़े विवाद की जांच कराई जाएगी। हत्या के बाद शशि की ओर से पप्पू तांती के परिजन को रकम देकर मामले को मैनेज करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन पप्पू तांती के परिजन ने पैसे लेकर मामले को दबाने से इनकार कर दिया। आरोपी 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे, 3 बार कोशिश की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे। तीन बार आरोपियों की ओर से पप्पू तांती की हत्या की कोशिश भी की गई थी। साल 2024 में गणेश पूजा के दौरान शशि पर जानलेवा हमला हुआ था, उसे शक था कि पप्पू तांती ने ही हमला कराया है। इसके बाद से वो पप्पू की हत्या की साजिश रचने लगा। कुल मिलाकर तीन बार उसकी ओर से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन हमलावर तीनों बार चूक गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शशि मोदी भी भाजपा का नेता था। वहीं, पप्पू तांती को उसकी हत्या का अंदेशा था, इसलिए उसने कई बार पार्टी के नेताओं को इसकी जानकारी देकर शिकायत करनी चाही थी, लेकिन पार्टी के नेताओं ने दोनों नेताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। भागलपुर में तीन लाख रुपए की सुपारी देकर 11 सितंबर को भाजपा नेता सह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की हत्या कराई गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड शशि मोदी के भांजे और शूटर कृष्णा मोदी, शूटर मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले अक्षय यादव उर्फ नीतीश और शशि के करीबी सुमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए भागलपुर एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि हत्या की वजह तालाब की जमीन, मंदिर की प्रधानी और आगामी पार्षद चुनाव है। चुनावी रंजिश की वजह से ही वारदात को अंजाम दिया गया था। घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस एसएसपी के मुताबिक, हत्या में यूज किया गया कट्टा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड के मामा शशि मोदी की चार दिनों की रिमांड पर लिया है। आज उससे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल चार आरोपियों की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी गई है। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट भी करेगी। गिरफ्तार आरोपियों में शशि मोदी की पत्नी दीपिका कुमारी, अमित राज, सूरज कुमार, लवीश कुमार, सुमन कुमार, नीतीश कुमार उर्फ अक्षय यादव शामिल है। वहीं, पुलिस की दबिश की वजह से शशि मोदी और उसके भांजे कृष्णा मोदी ने कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। शशि मोदी ने भांजे और शूटर अक्षय को दी थी हत्या की जिम्मेदारी एसएसपी के मुताबिक, शशि मोदी ने पप्पू तांती की हत्या की जिम्मेदारी अपने भांजे और उसके दोस्त अक्षय को सौंपी थी। तीन लाख रुपए में हत्या की डील हुई थी, जिसमें से कुछ रकम शूटरों को दी गई थी। उन्होंने बताया कि हत्या की साजिश में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पप्पू तांती के पड़ोसी ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। घटना वाले दिन पप्पू तांती जैसे ही घर से निकले, लाइनर ने इसकी जानकारी शशि मोदी और उसके करीब सुमन को दी। इसके बाद शशि ने अपने भांजा कृष्णा मोदी को सूचना दी, जिसके बाद अक्षय के साथ मिलकर कृष्णा ने पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में अक्षय का निशाना चूक गया था, जबकि कृष्णा की ओर से चलाई गई गोली से पप्पू तांती की जान गई।
वारदात के बाद बाइक से मुंगेर भागा था शशि मोदी जानकारी के मुताबिक, घटना के एक रात पहले आरोपी दक्षिणी इलाके में जुटे थे। गोली मारने के बाद कृष्णा ने फोन कर शशि को जानकारी दी और कहा कि गोली मार दी है। इसके बाद शशि ने अपने भांजे और अन्य आरोपियों को भागने को कहा। शशि ने अपने करीबी सुमन के जरिए आरोपियों तक तीन हजार रुपए भी भिजवाए। वारदात के बाद शशि कुछ समय तक घर पर ही रहने की योजना बना रहा था, लेकिन पप्पू तांती की ओर से उसका नाम लिए जाने के बाद वो भागलपुर से बाइक से मुंगेर भाग निकला था। अब जानिए, पप्पू तांती की हत्या की वजह पुलिस की जांच में सामने आया है कि पप्पू तांती की हत्या की वजह तालाब की जमीन, काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष पद की दावेदारी और आगामी पार्षद चुनाव से जुड़ा रंजिश है। आरोप है कि शशि तालाब की जमीन में हेरफेर करना चाहता था, जिसका पप्पू तांती विरोध करता था। काली मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष पद को लेकर भी दोनों नेताओं में विवाद था। भागलपुर एसएसपी के मुताबिक, महादेव तालाब की जमीन से जुड़े विवाद की जांच कराई जाएगी। हत्या के बाद शशि की ओर से पप्पू तांती के परिजन को रकम देकर मामले को मैनेज करने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन पप्पू तांती के परिजन ने पैसे लेकर मामले को दबाने से इनकार कर दिया। आरोपी 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे, 3 बार कोशिश की जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिछले 2 साल से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रच रहे थे। तीन बार आरोपियों की ओर से पप्पू तांती की हत्या की कोशिश भी की गई थी। साल 2024 में गणेश पूजा के दौरान शशि पर जानलेवा हमला हुआ था, उसे शक था कि पप्पू तांती ने ही हमला कराया है। इसके बाद से वो पप्पू की हत्या की साजिश रचने लगा। कुल मिलाकर तीन बार उसकी ओर से पप्पू तांती की हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन हमलावर तीनों बार चूक गए। बताया जा रहा है कि आरोपी शशि मोदी भी भाजपा का नेता था। वहीं, पप्पू तांती को उसकी हत्या का अंदेशा था, इसलिए उसने कई बार पार्टी के नेताओं को इसकी जानकारी देकर शिकायत करनी चाही थी, लेकिन पार्टी के नेताओं ने दोनों नेताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *