पिरौना में भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा गणेश पंडाल:गणेशोत्सव की पांचवीं झांकी में भव्य कीर्तन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

पिरौना में भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजा गणेश पंडाल:गणेशोत्सव की पांचवीं झांकी में भव्य कीर्तन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

जालौन में कोंच ब्लॉक के पिरौना मोहल्ला स्थित खेरापति हनुमान मंदिर के समीप गणेश पंडाल में गणेशोत्सव के तहत पांचवीं झांकी के अवसर पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में छतरपुर से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा पंडाल देर रात तक गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके बाद छतरपुर से आए कलाकारों ने गणेश वंदना सहित विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। शहजाद खां, रजनी सिंह सिंघानिया, आकाश बाड़ी छतरपुर, निहाल सिंह निराला, निर्पत सिंह यादव, रामसेवक भाटिया, वीरेंद्र सिंह ढोलक मास्टर, भूरे पांचाल, लगड़िया मास्टर और गोरीलाल ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। पंडाल में मौजूद लोगों ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कीर्तन के दौरान बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गणेश पंडाल समिति के पंडा अरविंद कुशवाहा एवं संयोजक कृष्णकांत प्रजापति के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में रिंकू सविता, संजय राय, दीपू राठौर, अंकित कुशवाहा, श्यामू कुशवाहा, मनीष तिवारी, मोहित तिवारी, हेमचंद्र पांचाल, राजू सविता, पूरन पांचाल, वीरेन्द्र कुशवाहा, नरेन्द्र सेन आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर भगवान गणेश जी की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति ने कीर्तन में शामिल हुए कलाकारों एवं बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *