ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूकता कार्यक्रम:पिपरगवां में युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता का दिया प्रशिक्षण

ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के लिए जागरूकता कार्यक्रम:पिपरगवां में युवाओं को खाद्य प्रसंस्करण और उद्यमिता का दिया प्रशिक्षण

कानपुर नगर। रमईपुर ब्लॉक के पिपरगवां में ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने के उद्देश्य से जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में युवाओं को स्थानीय संसाधनों और आधुनिक तकनीक के जरिए रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से कृषि उत्पादों को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलकर आय और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। कार्यक्रम में उत्पाद निर्माण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया गया। कमलेश मिश्रा, ग्राम विकास सचिव रामपाल, डीआरपी शिवम त्रिपाठी और प्रखर त्रिपाठी मौजूद रहे। वक्ताओं ने युवाओं से रोजगार तलाशने के साथ रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *