अररिया शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार पूरी प्रशासनिक टीम के साथ सड़क पर उतरे। अधिकारियों के अचानक शहर के व्यस्त इलाकों में पहुंचने से बाजार में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शहर के सुभाष चौक से सदर अस्पताल चौक तक कई मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य मकसद शहर की खराब होती ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को समझना था। अधिकारियों ने मौके पर सड़क की स्थिति, वाहनों की आवाजाही, बाजार में लगने वाले जाम और अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक पर पड़ रहे असर का जायजा लिया। खास तौर पर चांदनी चौक क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी विनोद दूहन ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण वाली जगहों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। डीएम ने बताया कि चांदनी चौक क्षेत्र का दौरा कर जाम की समस्या को देखा गया है। आने वाले समय में इस समस्या का क्या समाधान हो सकता है, इसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि नो-पार्किंग जोन और पार्किंग जोन को ठीक से रेगुलेट किया जाएगा। इसके लिए नियम बनाए जाएंगे और नो-पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग को रोकना सुनिश्चित किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा वहीं, एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक अररिया का मुख्य बाजार क्षेत्र है और इसी मार्ग से सदर अस्पताल तक एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में यहां जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौके पर यातायात व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और इसके लिए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और अस्पताल जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस तथा आम लोगों को जाम की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन के इस औचक निरीक्षण को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद तैयार होने वाला नया ट्रैफिक प्लान और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जमीन पर किस तरह लागू होती है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, नगर परिषद अररिया के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अररिया शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार पूरी प्रशासनिक टीम के साथ सड़क पर उतरे। अधिकारियों के अचानक शहर के व्यस्त इलाकों में पहुंचने से बाजार में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ शहर के सुभाष चौक से सदर अस्पताल चौक तक कई मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य मकसद शहर की खराब होती ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या को समझना था। अधिकारियों ने मौके पर सड़क की स्थिति, वाहनों की आवाजाही, बाजार में लगने वाले जाम और अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक पर पड़ रहे असर का जायजा लिया। खास तौर पर चांदनी चौक क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति को लेकर अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी विनोद दूहन ने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण वाली जगहों से अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत है। डीएम ने बताया कि चांदनी चौक क्षेत्र का दौरा कर जाम की समस्या को देखा गया है। आने वाले समय में इस समस्या का क्या समाधान हो सकता है, इसको लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि नो-पार्किंग जोन और पार्किंग जोन को ठीक से रेगुलेट किया जाएगा। इसके लिए नियम बनाए जाएंगे और नो-पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग को रोकना सुनिश्चित किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा वहीं, एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया है। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक अररिया का मुख्य बाजार क्षेत्र है और इसी मार्ग से सदर अस्पताल तक एंबुलेंस समेत बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में यहां जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मौके पर यातायात व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और इसके लिए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही सुचारू रहे और अस्पताल जाने वाले मरीजों, एंबुलेंस तथा आम लोगों को जाम की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन के इस औचक निरीक्षण को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद तैयार होने वाला नया ट्रैफिक प्लान और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जमीन पर किस तरह लागू होती है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, नगर परिषद अररिया के कार्यपालक पदाधिकारी समेत कई संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

