20 से 23 तक मुफ्त आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर

20 से 23 तक मुफ्त आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर

पूर्णिया | राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर शहर में 20 से 23 सितंबर तक निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर लगेगा। शिविर कप्तान पुल के पास आरव हॉस्पिटल परिसर स्थित अमृत आयुर्वेद पंचकर्म क्लिनिक में होगा। यह जानकारी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल पटना के पूर्व प्राचार्य दिनेश्वर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मरीजों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुफ्त परामर्श मिलेगा। शिविर में जीवनशैली से जुड़े रोगों के इलाज और बचाव पर सलाह दी जाएगी। इसमें साइनस, अनिद्रा, मानसिक तनाव, बवासीर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, हृदय, लिवर और किडनी की बीमारी, प्रोस्टेट, गठिया, पीठ, कमर व जोड़ों के दर्द, लकवा और साइटिका सहित अन्य रोगों के मरीज शामिल हो सकेंगे। दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मरीजों के लिए किफायती दर पर रहने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। पूर्णिया | राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के मौके पर शहर में 20 से 23 सितंबर तक निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर लगेगा। शिविर कप्तान पुल के पास आरव हॉस्पिटल परिसर स्थित अमृत आयुर्वेद पंचकर्म क्लिनिक में होगा। यह जानकारी राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज अस्पताल पटना के पूर्व प्राचार्य दिनेश्वर प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मरीजों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुफ्त परामर्श मिलेगा। शिविर में जीवनशैली से जुड़े रोगों के इलाज और बचाव पर सलाह दी जाएगी। इसमें साइनस, अनिद्रा, मानसिक तनाव, बवासीर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, हृदय, लिवर और किडनी की बीमारी, प्रोस्टेट, गठिया, पीठ, कमर व जोड़ों के दर्द, लकवा और साइटिका सहित अन्य रोगों के मरीज शामिल हो सकेंगे। दिनेश्वर प्रसाद ने बताया कि मरीजों के लिए किफायती दर पर रहने और भोजन की व्यवस्था रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *