5वीं की बच्ची बोली- टीचर ने बैड टच किया:कहा- कॉपी चेक करते समय गंदे तरीके से छूते हैं; परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा, कार्रवाई की मांग

5वीं की बच्ची बोली- टीचर ने बैड टच किया:कहा- कॉपी चेक करते समय गंदे तरीके से छूते हैं; परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा, कार्रवाई की मांग

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की ग्राम मिरौनी में पदस्थ एक टीचर पर बेड टच का आरोप लगा है। चंद्रपुर तहसील के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली क्लास 5th की बच्ची ने आरोप लगाया कि टीचर कैलाश पटेल कॉपी चेक कराने के समय गंदे तरीके से छूते हैं और महिला स्वीपर के साथ बाथरूम में घुसे रहते हैं। पढ़ाई के बजाय अक्सर मोबाइल में बिजी रहने का आरोप भी कैलाश पटेल पर लगा है। बच्ची के परिवार वालों ने कलेक्टर और DEO से लिखित शिकायत की है। जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाने का आरोप शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि टीचर कैलाश पटेल स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। स्कूल टाइम में अक्सर मोबाइल फोन में बिजी रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक के इस रवैये से स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिकायत में स्कूल में पदस्थ स्वीपर महिला के साथ शिक्षक के कथित अनुचित व्यवहार को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। 5वीं की छात्रा ने बेड टच का आरोप लगाया 5वीं की छात्रा ने कहा कि जब हम टीचर को पढ़ाने के लिए कहते हैं तो हमें डांट देते हैं। उन्होंने कई बार गलत तरीके से टच भी किया। हालांकि, आरोप की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ऐसे में संबंधित अधिकारियों ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। रसोइया बोली- बच्चे पढ़ाने के लिए कहते हैं तो फटकार लगती है स्कूल में कार्यरत रसोइया चंद्राबाई चौहान ने भी टीचर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिक्षक और स्वीपर महिला के एक साथ बैठे रहने को लेकर बच्चे भी उनसे अपनी बातें बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब बच्चे शिक्षक से पढ़ाने के लिए कहते हैं तो उन्हें फटकार लगाई जाती है। डोमनपुर में भी शिकायत होने का का दावा ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि कैलाश पटेल पहले शासकीय प्राथमिक शाला डोमनपुर में पदस्थ थे। वहां भी उनका रवैया ठीक नहीं था। इसलिए उनका ट्रांसफर किया गया। ग्रामीणों की मांग है कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीईओ बोलीं- जांच कराई जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती कुमुदिनी द्विवेदी ने कहा, बच्चों से अभद्रता की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ……………….. इस से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए PM मोदी के बर्थडे पर विधायक ने बांटी टूटी साइकिलें: बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल की छात्राएं बोलीं- चलाने लायक नहीं, प्रिंसिपल ने कहा- रिपेयर करवाएंगे छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में PM मोदी के बर्थडे पर छात्राओं को बांटी गई साइकिलें टूटी निकलीं। 17 सितंबर को सिंघोरी स्थित शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक दीपेश साहू ने 62 छात्राओं को साइकिल बांटी थी। इनमें कई साइकिलों में पैडल, घंटी, सीट और कैरियर टूटे मिले, टायर भी पंचर थे। ….पढ़िए पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *