रायपुर में कारोबारी की हत्या:पत्नी से अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने गला दबाकर मार डाला,पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर में कारोबारी की हत्या:पत्नी से अवैध संबंध के शक में मकान मालिक ने गला दबाकर मार डाला,पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वेद राम साहू (45) के रूप में हुई है। आरोप है कि मकान मालिक ने किराएदार पर पत्नी से संबंध होने का शक करते हुए उसका गला दबा दिया। घटना में वेद राम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर (25) को गिरफ्तार किया है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, पुरुषोत्तम धीवर मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव का रहने वाला है। वह गनोद में वेद राम साहू के मकान में किराए पर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करता था। इसी दौरान वेद राम को शक हुआ कि पुरुषोत्तम के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद और गाली-गलौज भी हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुरुषोत्तम ने वेद राम का गला दबा दिया। गंभीर हालत में वेद राम की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंध होने का शक सामने आया है। आरोपी दुकान मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी पुरुषोत्तम धीवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाद के दौरान मौके पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। फिलहाल मामले में विवेचना जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *