बागपत में 100 पेटी अवैध शराब पकड़ी:पुलिस ने पिकअप का पीछा कर तस्कर को गिरफ्तार किया, हरियाणा से ला रहा था

बागपत में 100 पेटी अवैध शराब पकड़ी:पुलिस ने पिकअप का पीछा कर तस्कर को गिरफ्तार किया, हरियाणा से ला रहा था

बागपत में पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिकअप गाड़ी में रखी 100 पेटी अवैध शराब मिली है। यह कार्रवाई शुक्रवार को बॉर्डर चौकी डूंडहेडा के पास चेकिंग के दौरान हुई। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही थी। उन्होंने एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार तस्कर का नाम सोमवीर है और वह हरियाणा का रहने वाला है। वह हरियाणा से बागपत में शराब तस्करी के लिए आया था। उसने शराब की पेटियों के ऊपर दूसरा सामान रखा हुआ था, ताकि पुलिस को शक न हो। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि शराब तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध शराब मिली है। उन्होंने कहा कि बॉर्डर चौकियों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शराब तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *