झांसी में बीए एलएलबी छात्र परवेज अली (21) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने सिपाही समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस हत्या की पूरी कहानी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह है। परवेज अली ड्रग्स पैडलर था। इसकी भनक सिपाही और उसके साथियों को लग गई थी। पूरी गैंग ने उसे ड्रग्स के साथ पकड़कर मोटी रकम वसूलने की साजिश रची। एक आरोपी ने उससे ड्रग्स खरीदने की इच्छा जताई और सैंपल लेकर बुलाया। 13 सितंबर की रात को परवेज अली सैंपल लेकर पहुंच गया। कार में वीडियो बनाकर उसे पुलिस से पकड़वाने और फिर मोटी रकम वसूलनी थी। लेकिन परवेज उनकी साजिश को भांप गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को नगरा हाट मैदान में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि परवेज अली का नेटवर्क पाकिस्तान से भी जुड़ा है। जहां से वो ड्रग्स मंगाता था। एक बार वह जम्मू कश्मीर में भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।
खबर को अपडेट किया जा रहा है।

