नर्मदापुरम में बिना नंबर प्लेट की बेकाबू कार का कहर:बाबई रोड पर 3 बाइक को कुचला, तीन घायल; वाहन छोड़कर भागा चालक

नर्मदापुरम में बिना नंबर प्लेट की बेकाबू कार का कहर:बाबई रोड पर 3 बाइक को कुचला, तीन घायल; वाहन छोड़कर भागा चालक

नर्मदापुरम शहर में शुक्रवार शाम को बिना नंबर प्लेट की एक नई स्विफ्ट कार ने कोहराम मचा दिया। माखननगर रोड पर कालीकानगर से चक्कर रोड चौराहे की ओर आ रही तेज रफ्तार कार करीब 100 मीटर से ज्यादा बेकाबू दौड़ी और 3 बाइकों को कुचल दिया। हादसे में 3 बाइक सवार घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ड्राइवर की स्थिति सामान्य नहीं थी, नशे में होने की आशंका है। घायल सड़क किनारे गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठाकर अस्पताल भिजवाया। नई स्विफ्ट कार, नंबर प्लेट तक नहीं जिस कार ने टक्कर मारी वह सफेद रंग की नई स्विफ्ट है, जिस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। टक्कर में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शाम तक कार मौके पर ही खड़ी रही। एक बाइक का अगला टायर निकल गया और रिंग टूट गई। टीआई बोले- शिकायत नहीं आई कोतवाली थाना टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि नई कार ने तीन बाइक को टक्कर मारी है, जिसमें 3-4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। लेकिन शाम 7:30 बजे तक थाने में लिखित शिकायत नहीं आने से मामला दर्ज नहीं हो सका है। कार सतना के किसी व्यक्ति की है। जो इंदौर में ट्रेवल्स पर चलती है। बाकी जानकारी निकलवा रहे है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *