कानपुर में बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का संकल्प:25 हजार बच्चों को अब तक दिया सहारा, सांसद ने कोआपरेटिव इस्टेट उघमियों के कार्य को सराहा

कानपुर में बच्चों की निःशुल्क शिक्षा का संकल्प:25 हजार बच्चों को अब तक दिया सहारा, सांसद ने कोआपरेटिव इस्टेट उघमियों के कार्य को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को सेवा पखवाड़ा के तहत कोआपरेटिव इस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल, 46-बी उद्योग नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले 458 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, कॉपियां, विद्यालय बैग, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी और विद्यालय समिति के अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति अजय कपूर ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के स्वागत गीत और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन से हुई।
2003 से बच्चों को मिल रही निःशुल्क शिक्षा
कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि उद्योग नगर में यह विद्यालय वर्ष 2003 से संचालित है। स्थापना के समय से ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म, स्वेटर, बनियान, जूते-मोजे, टाई-बेल्ट सहित जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं। संस्था का उद्देश्य आर्थिक अभाव को किसी भी बच्चे की शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बनने देना है। विद्यार्थियों को निःशुल्क दोपहर का भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों से बोले अजय कपूर- मेहनत और अनुशासन से पढ़ें
अजय कपूर ने बच्चों को मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को विद्यालय भेजते हैं और उद्योग नगर के उद्यमी उनकी शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं। बच्चों को इस अवसर का सम्मान करते हुए पूरी एकाग्रता, अनुशासन और लगन से पढ़ाई करनी चाहिए। सांसद ने संस्था और उद्यमियों की सराहना की
सांसद रमेश अवस्थी ने श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की। उन्होंने बच्चों के लिए किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और जूते-मोजे सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग करने वाले उद्योग नगर के उद्यमियों का आभार जताया। कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर के साथ हरीश ईसरानी, बसंत लाल विश्वकर्मा, बलराम नरूला, पंकज गिरधर, डिप्टी कुमार, कार्तिक कपूर, अजय गुप्ता, अर्पित अवस्थी, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अनूप कुशवाहा, अशोक जुनेजा, भीम सेन, बॉबी कपूर, ब्रह्मानंद तिवारी, बलदेव राज मल्होत्रा, चरनजीत सिंह नामी, देवेंद्र कक्कड़, धर्मेंद्र कक्कड़, गोपाल सदाना, गुरविंदर सिंह, हरि किशन वर्मा, हरेंद्र सिंह, हरीश समतानी, जगदीश तिवारी, मनोज सक्सेना, मुकेश रामचंदानी, मयंक विज, नरेश पंजाबी, नरेश विरमानी, ओम प्रकाश शर्मा, पम्मी खन्ना, प्रभजोत सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रवीन विज, प्रेम राज, राजेंद्र गुप्ता, आरके नायर, रणवीर सिंह, सतेंद्र मोहन धींगरा, शरद शर्मा, शिशिर चौरसिया, श्यामलाल मूलचंदानी, सुशील मोहन टकरू, समनदीप सिंह, वीरेंद्र मिश्रा और विवेक बहल सहित सैकड़ों उद्यमी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *