7 स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चों ने दिखाया दमखम:जोबट में हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता; खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया

7 स्कूलों के 200 से ज्यादा बच्चों ने दिखाया दमखम:जोबट में हुई ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता; खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स में हिस्सा लिया

आलीराजपुर जिले के जोबट में शुक्रवार को जनजातीय कार्य विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सात स्कूलों के 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 14 और 17 साल के खिलाड़ियों के लिए हुई स्पर्धाएं प्रतियोगिता में 14 और 17 साल के छात्र-छात्राओं के लिए खो-खो कराया गया। 14 साल की छात्राओं के लिए कबड्डी और 17 साल के छात्र-छात्राओं के लिए एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं। सुबह से खिलाड़ी और शिक्षक खेल मैदान में पहुंचने लगे थे। खो-खो और कबड्डी के मुकाबलों के साथ एथलेटिक्स में दौड़ समेत कई स्पर्धाएं कराई गईं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले ब्लॉक मुकाबले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित की गई। ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र जरूरी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र जरूरी किए गए थे। प्राचार्यों को खिलाड़ियों की सूची में स्कॉलर नंबर और जन्मतिथि की जानकारी देने के निर्देश दिए गए थे। महिला खिलाड़ियों के साथ महिला पीटीआई या शिक्षिका की मौजूदगी भी अनिवार्य रखी गई थी। विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई प्रतियोगिता के आयोजन और संचालन के लिए जनजातीय कार्य विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। अलग-अलग कर्मचारियों को खेल से जुड़े काम सौंपे गए थे। प्राचार्य अरविंद बघेल ने बताया कि सात स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *