समस्तीपुर- कंगन चुराते दादी ने देखा, पोते ने गला घोंटा:मृतका के बेटे ने कहा- भतीजा पहले भी चोरी करता था, उसी ने मेरी मां की हत्या की

समस्तीपुर- कंगन चुराते दादी ने देखा, पोते ने गला घोंटा:मृतका के बेटे ने कहा- भतीजा पहले भी चोरी करता था, उसी ने मेरी मां की हत्या की

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड-8 में गुरुवार रात एक घटना सामने आई। आरोप है कि करीब पांच लाख रुपए के सोने के कंगन चोरी करते समय बुजुर्ग दादी की नींद खुल गई। इस पर पोते ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोनों कंगन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान हनुमान नगर वार्ड-8 निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ मिश्र की 79 वर्षीय पत्नी प्रेम कला देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को हुई। प्रेम कला देवी गांव में अकेली रहती थीं। सुबह काफी देर तक उनके घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उनके घर पहुंचे, तो बुजुर्ग महिला मृत मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना उनके बेटे राजेश कुमार मिश्र और रोसड़ा थाना पुलिस को दी गई। मृतका के बेटे ने कहा- भतीजे ने मेरी मां की हत्या की मृतका के बेटे राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके छोटे भाई ब्रजेश कुमार मिश्र बैंक ऑफ बड़ौदा, गुजरात में काम करते हैं। राजेश खुद एसबीआई के रीजनल ऑफिस में मैनेजर के पद पर समस्तीपुर में कार्यरत हैं। राजेश कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ समस्तीपुर में रहते हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां गांव में अकेली रहती थीं। राजेश कुमार मिश्र का आरोप है कि उनका भतीजा हर्षित कुमार मिश्र पहले भी घर से सामान चोरी करता था। ‘चोरी के दौरान मेरी मां की आंख खुली, पहचान न हो इसलिए गला घोंटा’ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की नीयत से मेरा भतीजा हर्षित रात में घर में घुसा और प्रेम कला देवी के हाथ से सोने के कंगन निकालने लगा। इसी दौरान उनकी मां की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों का आरोप है कि पहचान लिए जाने के बाद आरोपी ने राज खुलने के डर से उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह दोनों कंगन लेकर मौके से फरार हो गया। सुबह घर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पुत्र भी गांव स्थित अपने घर पहुंचे। रोसड़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि हनुमान नगर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से आरोपी हर्षित कुमार मिश्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, 79 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड-8 में गुरुवार रात एक घटना सामने आई। आरोप है कि करीब पांच लाख रुपए के सोने के कंगन चोरी करते समय बुजुर्ग दादी की नींद खुल गई। इस पर पोते ने उनका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दोनों कंगन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान हनुमान नगर वार्ड-8 निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ मिश्र की 79 वर्षीय पत्नी प्रेम कला देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को हुई। प्रेम कला देवी गांव में अकेली रहती थीं। सुबह काफी देर तक उनके घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग उनके घर पहुंचे, तो बुजुर्ग महिला मृत मिलीं। इसके बाद घटना की सूचना उनके बेटे राजेश कुमार मिश्र और रोसड़ा थाना पुलिस को दी गई। मृतका के बेटे ने कहा- भतीजे ने मेरी मां की हत्या की मृतका के बेटे राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि वे दो भाई हैं। उनके छोटे भाई ब्रजेश कुमार मिश्र बैंक ऑफ बड़ौदा, गुजरात में काम करते हैं। राजेश खुद एसबीआई के रीजनल ऑफिस में मैनेजर के पद पर समस्तीपुर में कार्यरत हैं। राजेश कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ समस्तीपुर में रहते हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां गांव में अकेली रहती थीं। राजेश कुमार मिश्र का आरोप है कि उनका भतीजा हर्षित कुमार मिश्र पहले भी घर से सामान चोरी करता था। ‘चोरी के दौरान मेरी मां की आंख खुली, पहचान न हो इसलिए गला घोंटा’ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि चोरी की नीयत से मेरा भतीजा हर्षित रात में घर में घुसा और प्रेम कला देवी के हाथ से सोने के कंगन निकालने लगा। इसी दौरान उनकी मां की नींद खुल गई और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। परिजनों का आरोप है कि पहचान लिए जाने के बाद आरोपी ने राज खुलने के डर से उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह दोनों कंगन लेकर मौके से फरार हो गया। सुबह घर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पुत्र भी गांव स्थित अपने घर पहुंचे। रोसड़ा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि हनुमान नगर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से आरोपी हर्षित कुमार मिश्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों के आवेदन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, 79 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *