आकाश त्यागी को सोशल मीडिया पर परिवार समेत जान से:एसपी कार्यालय में शिकायत दी, आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग; सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी।

आकाश त्यागी को सोशल मीडिया पर परिवार समेत जान से:एसपी कार्यालय में शिकायत दी, आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग; सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी।

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रावण उर्फ बड़ागांव के हिंदूवादी नेता आकाश त्यागी ने सोशल मीडिया पर खुद और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने बागपत एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। आकाश त्यागी ने शिकायत पत्र में बताया कि उन्हें और उनके परिवार को काफी समय से अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से धमकियां मिल रही हैं। आरोप है कि 11 सितंबर 2026 को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक गालियों के साथ जान से मारने की धमकी भरे ऑडियो और मैसेज भेजे गए। उन्होंने बताया कि वह धमकी देने वालों को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं। आकाश त्यागी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि धमकी भरे संदेशों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने शिकायत पत्र के साथ मामले से जुड़े सबूत और दस्तावेज भी दिए हैं। आकाश त्यागी का कहना है कि वह समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उनके अनुसार, इसी वजह से कुछ असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सोशल मीडिया अकाउंट और भेजे गए संदेशों की जांच कर धमकी देने वालों की पहचान करने की मांग की है। आकाश त्यागी ने अपनी और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने पुलिस से इस मामले को गंभीरता से लेकर जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। एसपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *