बैद्यनाथ महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिल महतो गिरफ्तार:लाइनर अनमोल पहले पकड़ा गया, एहसान ने किया सरेंडर

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनिल महतो गिरफ्तार:लाइनर अनमोल पहले पकड़ा गया, एहसान ने किया सरेंडर

सीतामढ़ी के चर्चित जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लाइनर अनमोल से पूछताछ के बाद अनिल महतो तक पहुंचा जा सका। मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में अनिल महतो, त्रिभुवन महतो, एजाज और एहसान समेत करीब आधा दर्जन लोग आरोपी हैं। इस मामले में एहसान पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। पुलिस ने लाइनर अनमोल को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अनमोल से मिली जानकारी के आधार पर ही अनिल महतो को पकड़ा गया। 8 गोलियां मारकर की थी हत्या दरअसल, 12 सितंबर की सुबह डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया श्मशान के पास बैद्यनाथ महतो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें आठ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। बैद्यनाथ महतो के परिजनों का आरोप है कि शराब के कारोबार और तस्करी का विरोध करने के कारण उनकी हत्या की गई। आरोपी ने मानसिक से परेशान करने का लगाया था आरोप हालांकि, आरोपी त्रिभुवन महतो ने एक वीडियो जारी कर हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया था। उसने यह भी कहा था कि बैद्यनाथ महतो उनके परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के निलंबन के बाद सर्किल इंस्पेक्टर सरोज कुमार को इस केस का जांच अधिकारी (आईओ) बनाया गया है। उनके नेतृत्व में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि त्रिभुवन महतो और एजाज समेत बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीतामढ़ी के चर्चित जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लाइनर अनमोल से पूछताछ के बाद अनिल महतो तक पहुंचा जा सका। मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में अनिल महतो, त्रिभुवन महतो, एजाज और एहसान समेत करीब आधा दर्जन लोग आरोपी हैं। इस मामले में एहसान पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है। पुलिस ने लाइनर अनमोल को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अनमोल से मिली जानकारी के आधार पर ही अनिल महतो को पकड़ा गया। 8 गोलियां मारकर की थी हत्या दरअसल, 12 सितंबर की सुबह डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया श्मशान के पास बैद्यनाथ महतो मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें आठ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया था। बैद्यनाथ महतो के परिजनों का आरोप है कि शराब के कारोबार और तस्करी का विरोध करने के कारण उनकी हत्या की गई। आरोपी ने मानसिक से परेशान करने का लगाया था आरोप हालांकि, आरोपी त्रिभुवन महतो ने एक वीडियो जारी कर हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया था। उसने यह भी कहा था कि बैद्यनाथ महतो उनके परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी के निलंबन के बाद सर्किल इंस्पेक्टर सरोज कुमार को इस केस का जांच अधिकारी (आईओ) बनाया गया है। उनके नेतृत्व में पुलिस जांच आगे बढ़ रही है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि त्रिभुवन महतो और एजाज समेत बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *