नालंदा के बड़ी पहाड़ी (पावर ग्रिड के पीछे) मोहल्ले में एक प्रेम-विवाह का खौफनाक अंत हो गया। पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान रेखा देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। आर्केस्ट्रा में हुआ था प्यार, मंदिर में रचाई थी शादी आरोपी की मां शोभा कुमारी ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका बेटा सौरभ दोस्तों के साथ राजगीर घूमने गया था। वहां उसकी मुलाकात आर्केस्ट्रा में नाचने-गाने वाली रेखा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर उन्होंने मंदिर में जाकर प्रेम-विवाह कर लिया। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला। फिर सौरभ फोटो एडिटिंग कंपनी में काम करने पंजाब चला गया, जहां रेखा का मायका था। दोनों वहीं साथ रहने लगे। सास का आरोप- बहू करती थी चाकू से हमला सौरभ की मां शोभा कुमारी ने अपनी बहू रेखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में रहने के दौरान रेखा अक्सर सौरभ के साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। बहू ने वहां कई बार उनके बेटे पर चाकू से भी हमला किया था। मेरे बेटे को मुझसे फोन पर बात तक नहीं करने देती थी। प्रताड़ना से तंग आकर दो-तीन दिन पहले ही पंजाब से भागकर वापस अपने घर (बड़ी पहाड़ी) आ गया था। आधी रात को पहुंची पत्नी, बंद कमरे में हुई मारपीट जानकारी के मुताबिक पति की तलाश में रेखा भी गुरुवार देर रात करीब 2 बजे पंजाब से बिहारशरीफ पहुंच गई। रेखा के आते ही पति-पत्नी के बीच जोरदार कहासुनी शुरू हो गई। सास शोभा कुमारी ने बताया कि जब वे दोनों को समझाने-बुझाने कमरे में गईं, तो रेखा ने उन्हें जोर से धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रेखा सिर्फ झगड़े के लिए आई थी और एक घंटे बाद वापस जाने वाली थी। कमरे के अंदर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें गुस्से में आकर मेरे बेटे ने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मामले की जानकारी मिलते ही एसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल ही दोनों का प्रेम-विवाह हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव था। रात में पत्नी पंजाब से लौटी, जिसके बाद दोनों में बहस हुई और आवेश में आकर पति ने हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण यह हत्या हुई है। आरोपी पति सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। नालंदा के बड़ी पहाड़ी (पावर ग्रिड के पीछे) मोहल्ले में एक प्रेम-विवाह का खौफनाक अंत हो गया। पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान रेखा देवी(26) के तौर पर हुई है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। आर्केस्ट्रा में हुआ था प्यार, मंदिर में रचाई थी शादी आरोपी की मां शोभा कुमारी ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका बेटा सौरभ दोस्तों के साथ राजगीर घूमने गया था। वहां उसकी मुलाकात आर्केस्ट्रा में नाचने-गाने वाली रेखा से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर उन्होंने मंदिर में जाकर प्रेम-विवाह कर लिया। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक चला। फिर सौरभ फोटो एडिटिंग कंपनी में काम करने पंजाब चला गया, जहां रेखा का मायका था। दोनों वहीं साथ रहने लगे। सास का आरोप- बहू करती थी चाकू से हमला सौरभ की मां शोभा कुमारी ने अपनी बहू रेखा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में रहने के दौरान रेखा अक्सर सौरभ के साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। बहू ने वहां कई बार उनके बेटे पर चाकू से भी हमला किया था। मेरे बेटे को मुझसे फोन पर बात तक नहीं करने देती थी। प्रताड़ना से तंग आकर दो-तीन दिन पहले ही पंजाब से भागकर वापस अपने घर (बड़ी पहाड़ी) आ गया था। आधी रात को पहुंची पत्नी, बंद कमरे में हुई मारपीट जानकारी के मुताबिक पति की तलाश में रेखा भी गुरुवार देर रात करीब 2 बजे पंजाब से बिहारशरीफ पहुंच गई। रेखा के आते ही पति-पत्नी के बीच जोरदार कहासुनी शुरू हो गई। सास शोभा कुमारी ने बताया कि जब वे दोनों को समझाने-बुझाने कमरे में गईं, तो रेखा ने उन्हें जोर से धक्का देकर कमरे से बाहर कर दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रेखा सिर्फ झगड़े के लिए आई थी और एक घंटे बाद वापस जाने वाली थी। कमरे के अंदर दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें गुस्से में आकर मेरे बेटे ने हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी मामले की जानकारी मिलते ही एसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल ही दोनों का प्रेम-विवाह हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव था। रात में पत्नी पंजाब से लौटी, जिसके बाद दोनों में बहस हुई और आवेश में आकर पति ने हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण यह हत्या हुई है। आरोपी पति सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

