संभल में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 12 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे हुई थी। घायल को गंभीर हालत में दिल्ली ले जाकर भर्ती कराया गया था। 16 सितंबर को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर गुरुवार शाम 5 बजे चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला गुन्नौर तहसील क्षेत्र का है। 39 वर्षीय सुरेंद्र की हुई मौत मृतक की पहचान मैढ़ोली गांव निवासी 39 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ टीटू पुत्र जुगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंदिर के पास मारपीट का आरोप मृतक के भाई शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे लिफाफा रोड-जुनावई सराय मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर महेंद्र, संजू, अनेकश्री और सुखबीर ने सुरेंद्र के साथ मारपीट की। सिर और शरीर पर लगी चोटें शिकायत के मुताबिक, मारपीट में सुरेंद्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि महेंद्र पुत्र सोरन सिंह, संजू, अनेकश्री पत्नी महेंद्र और सुखवीर पुत्र मुलायम सिंह के खिलाफ BNS की धारा 115(2) और 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

