भदोही में 150 कारीगरों को निशुल्क टूलकिट वितरित:ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक दिए

भदोही में 150 कारीगरों को निशुल्क टूलकिट वितरित:ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक दिए

भदोही में सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह हुआ। इसमें ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0’ के तहत जिले के 150 कारीगरों को निशुल्क टूलकिट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. विनोद बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और जिलाधिकारी शैलेष कुमार मौजूद रहे। कारीगरों को हुनर से स्वरोजगार जोड़ने का अवसर सांसद डॉ. विनोद बिन्द ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के हुनर को पहचान दे रही है। उन्हें प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए कारीगरों को अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टूलकिट मिलने से कारीगरों का काम आसान होगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सांसद ने लाभार्थियों से योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र कारीगरों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। योजना के तहत प्रशिक्षण, टूलकिट और जरूरी सहायता देकर कारीगरों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो। साथ ही सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। दर्जी, हलवाई और राजमिस्त्री शामिल जिले के 150 लाभार्थियों को निशुल्क टूलकिट बांटे गए। इनमें मुख्य रूप से दर्जी, हलवाई और राजमिस्त्री शामिल थे। इसके अलावा मुख्य अतिथियों ने ओडीओपी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए लोन के डेमो चेक भी दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *