मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में पिकअप लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। गोली ड्राइवर के मुंह के आर-पार हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच पकड़ी पुल के पास हुई। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रंजीत चौरसिया के रूप में हुई है। रंजीत पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे नींद आने पर उसने पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे अपनी पिकअप रोक दी थी। घायल बोला- रात को नींद आई तो गाड़ी खड़ी कर सो गया रंजीत ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उसे रास्ते में नींद आने लगी थी। पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे पहले से तीन-चार गाड़ियां खड़ी थीं। उसने भी अपनी पिकअप वहीं रोक दी और गाड़ी में सो गया। कुछ देर बाद वहां खड़ी बाकी गाड़ियां चली गईं, लेकिन रंजीत पिकअप में ही सोता रहा। सुबह करीब 3:30 बजे तीन-चार बदमाश उसके पास पहुंचे। रंजीत ने बताया कि एक बदमाश गाड़ी में ही रहा, जबकि तीन बदमाश उसके पास आए। उन्होंने उसे जगाया और पिकअप की चाबी मांगने लगे। रंजीत के मुताबिक, बदमाशों ने उससे पिकअप की चाबी मांगी। उसने चाबी देने से साफ मना कर दिया। इसी बात पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके मुंह के आर-पार हो गई। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायल रंजीत को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पटना से चकिया जा रहा था सामान लेकर रंजीत ने बताया कि वह पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रास्ते में नींद आने के कारण उसने कुछ देर आराम करने के लिए पिकअप पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने लूट की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद करजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना में इस्तेमाल वाहन समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है। घायल ड्राइवर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में पिकअप लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने ड्राइवर को गोली मार दी। गोली ड्राइवर के मुंह के आर-पार हो गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच पकड़ी पुल के पास हुई। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल ड्राइवर की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी रंजीत चौरसिया के रूप में हुई है। रंजीत पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रात करीब 1:30 बजे नींद आने पर उसने पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे अपनी पिकअप रोक दी थी। घायल बोला- रात को नींद आई तो गाड़ी खड़ी कर सो गया रंजीत ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे उसे रास्ते में नींद आने लगी थी। पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे पहले से तीन-चार गाड़ियां खड़ी थीं। उसने भी अपनी पिकअप वहीं रोक दी और गाड़ी में सो गया। कुछ देर बाद वहां खड़ी बाकी गाड़ियां चली गईं, लेकिन रंजीत पिकअप में ही सोता रहा। सुबह करीब 3:30 बजे तीन-चार बदमाश उसके पास पहुंचे। रंजीत ने बताया कि एक बदमाश गाड़ी में ही रहा, जबकि तीन बदमाश उसके पास आए। उन्होंने उसे जगाया और पिकअप की चाबी मांगने लगे। रंजीत के मुताबिक, बदमाशों ने उससे पिकअप की चाबी मांगी। उसने चाबी देने से साफ मना कर दिया। इसी बात पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके मुंह के आर-पार हो गई। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने घायल रंजीत को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पटना से चकिया जा रहा था सामान लेकर रंजीत ने बताया कि वह पटना से सामान लेकर पूर्वी चंपारण के चकिया जा रहा था। रास्ते में नींद आने के कारण उसने कुछ देर आराम करने के लिए पिकअप पकड़ी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान बदमाशों ने लूट की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद करजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस बदमाशों की पहचान और घटना में इस्तेमाल वाहन समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी जुटा रही है। घायल ड्राइवर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

