बारां में नदी के तेज बहाव में बही कार:2 लोगों के फंसे होने की आशंका; पूजा कर लौट रहे थे, बचाव कार्य जारी

बारां में नदी के तेज बहाव में बही कार:2 लोगों के फंसे होने की आशंका; पूजा कर लौट रहे थे, बचाव कार्य जारी

बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सिलोरी गांव में सीलोरी धाम से पूजा कर लौट रहे कुछ लोग अपनी कार सहित नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार सिलोरी गांव में बाबा रघुवीर बंजारा द्वारा सीलोरी धाम चलाया जाता है। यहां पूजा-पाठ के लिए कुछ लोग आए थे। पूजा के बाद लौटते समय उनकी कार नदी के तेज बहाव में बह गई। कार में दो लोगों के नदी में फंसे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोग नदी में फंसे लोगों की तलाश और बचाव का प्रयास कर रहे हैं। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। फिलहाल कार सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *