केमिकल फैक्ट्री पर जीएसटी की छापामारी:तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, जीएसटी चोरी के शक में खंगाले जा रहे कागजात

केमिकल फैक्ट्री पर जीएसटी की छापामारी:तीन गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी, जीएसटी चोरी के शक में खंगाले जा रहे कागजात

संभल में जीएसटी विभाग की टीम ने एक केमिकल फैक्ट्री पर छापा मारा है। यह कार्रवाई चंदौसी तहसील के देवरखेड़ा गांव में स्थित VKM केमिकल फैक्ट्री पर हुई। मुरादाबाद से आई टीम गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे तीन गाड़ियों में पहुंची और देर शाम तक कागजात खंगालती रही। फैक्ट्री संभल जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के देवरखेड़ा गांव में सरस्वती विद्या मंदिर के सामने है। टीम के पहुंचने के बाद फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया गया। यह फैक्ट्री चंदौसी शहर से 5 किलोमीटर दूर पुराने बाईपास पर बनी है, इसलिए छापे की जानकारी शाम 5 बजे के आसपास मिली। टीम में तीन गाड़ियों में छह अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। फैक्ट्री के अंदर कागजात जांच रहे अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया। सूत्रों के अनुसार, यह छापा टैक्स चोरी के शक में मारा गया है। फैक्ट्री मालिक का नाम सचिन कुमार है, जो चंदौसी शहर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में मिले कागजात के आधार पर घर पर भी एक जीएसटी विभाग की टीम कागजात खंगाल रही है। इस छापे के बाद इलाके के अन्य फैक्ट्री मालिकों और बड़े व्यापारियों में हलचल है। मुरादाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी आरए सेठ ने बताया कि यह कार्रवाई जीएसटी चोरी के शक में की गई है। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज जांचने के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी। यह छापा देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *