अबोहर में कार की टक्कर से दो घायल:बाइक पर अपने गांव लौट रहे दोनों, दूध की सप्लाई देने आए, अस्पताल में भर्ती

अबोहर में कार की टक्कर से दो घायल:बाइक पर अपने गांव लौट रहे दोनों, दूध की सप्लाई देने आए, अस्पताल में भर्ती

अबोहर में गुरुवार की दोपहर सीतो रोड पर टोल प्लाजा के पास एक कार की टक्कर से दो बाइक सवार रूप से घायल हो गए। दोनों शहर में दूध सप्लाई देकर अपने गांव सुखचैन लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल अबोहर में भर्ती कराया। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दोपहर में एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद अस्पताल भिजवाया। घायलों की पहचान गांव सुखचैन निवासी संदीप और साहब राम के रूप में हुई है। दोनों अलग-अलग बाइकों पर दूध सप्लाई का काम करते हैं और अबोहर शहर से दूध देकर वापस गांव जा रहे थे। ओवरटेक करते समय हुआ हादसा शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब दोनों टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर आगे पहुंचे, तो मलोट की तरफ से अबोहर आ रही एक ऑल्टो कार ने किसी वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। बताया गया है कि कार ड्राइवर सहारनपुर, यूपी के गांव पिंजोरा का रहने वाला है। हादसे के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स ने स्थिति संभाली। दोनों घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *