लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभाग परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों ने अस्पताल की सुख-समृद्धि, प्रगति और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कामना की। पूजा के दौरान विभाग का माहौल भक्तिमय रहा। विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद के साथ डॉ. हनी चंद्रा, डॉ. नेहा चौरसिया, सुनील कुमार, मनोज अवस्थी, सत्य प्रकाश, आशीष मौर्य, शम्भु राज, नेहा वर्मा, पूजा मिश्रा, राबिया फातिमा और मनीष कुमार सहित विभाग के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अस्पताल में बेहतर कार्य व्यवस्था और मरीजों के हित में पूरी निष्ठा से सेवाएं देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और कौशल का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े संस्थान में उनकी जयंती पर पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। पूजा-अर्चना के बाद सभी ने भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। कर्मचारियों ने उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

