इंदौर में MBBS छात्रा से छेड़छाड़:पीछा कर जबरन बात करने का दबाव बनाया, निजी फोटो-वीडियो दोस्तों को भेजे; आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में MBBS छात्रा से छेड़छाड़:पीछा कर जबरन बात करने का दबाव बनाया, निजी फोटो-वीडियो दोस्तों को भेजे; आरोपी गिरफ्तार

इंदौर के संयोगितागंज में एक एमबीबीएस की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, एमवाय (MY) इलाके में रहने वाली छात्रा की शिकायत पर दिव्यांशु सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने बताया कि नीट (NEET) की तैयारी के दौरान उसकी दिव्यांशु से पहचान हुई थी। इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। वह छात्रा का पीछा करता और कहीं भी रोककर जबरदस्ती बात करने का दबाव बनाता था। दिव्यांशु ने छात्रा के निजी फोटो और वीडियो उसके दोस्तों को भेज दिए, जिससे उसकी बदनामी भी हुई। आरोपी शादी करने के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहा था। उसने परिजन को भी फोटो और वीडियो भेजने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोस्त पर रेप का केस वहीं, राजेंद्र नगर क्षेत्र में 24 साल के युवती से रेप का मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने 24 साल की युवती की शिकायत पर अभिषेक गुर्जर के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक, काम के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। उसने पीड़िता को कमरा भी दिलाया और उसके साथ लिव-इन में रहा। बाद में पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर आरोपी उसे छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, तिलक नगर पुलिस ने 32 साल की महिला की शिकायत पर रितेश गुर्जर (निवासी बड़वानी) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके घर पर ही संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *