गयाजी में गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी के लिए लड़की के ‘हां’ बोलने पर नीचे उतरा

गयाजी में गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा, शादी के लिए लड़की के ‘हां’ बोलने पर नीचे उतरा

गयाजी में अपनी प्रेमिका से शादी के लिए एक प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब तक लड़की ने शादी के लिए हां नहीं बोला, तब तक वो नीचे नहीं उतरा। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलते रहा। घटना डुमरिया ब्लॉक क्षेत्र की है। ​2-3 साल से चल रहा था अफेयर प्रेमी की पहचान पचहथूर निवासी इकबाल अहमद के पुत्र मेराज अहमद(24) के रूप में हुई है। मेराज का पिछले 2-3 साल से एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण एक नहीं हो पा रहे थे। ​डर के मारे मुकर गई थी प्रेमिका शुरुआत में परिजनों के डर और सामाजिक दबाव के चलते लड़की शादी की बात से मुकर गई थी। प्रेमिका के पीछे हटने और परिजनों के विरोध से दुखी होकर मेराज ने बेइंतहा मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। वह बोधिबीघा थाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और चिल्ला चिल्ला कर अपनी प्रेमिका से शादी की जिद करने लगा। लड़की ने ‘हां’ कहा, तब उतरा नीचे युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन के समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। माहौल बिगड़ता देख आखिरकार लड़की ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। प्रेमिका की ‘हां’ सुनते ही उसका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद वह सही-सलामत टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा युवक के नीचे उतरने के बाद हर किसी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि युवक को कोई चोटें नहीं आई। हालांकि, युवक मीडिया में खबर न चलाने की गुहार लगाता रहा। स्थानीय पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सही-सलामत उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में बोधि बीघा थाने के थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा गया है। लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बातचीत चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों को वाच कर रही है। इसके बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। लोगों को वीडियो बनाने से रोका जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची बोधि बीघा थाने की पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मीडिया और अन्य लोगों को वीडियो बनाने से रोके रखा। पुलिस की ओर से केस नहीं किया जाना और वीडियो बनाने से रोकने के पीछे की मंशा को लोग शक की नजर देख रहे हैं। आखिर पुलिस ने लड़के को अरेस्ट क्यों नहीं किया और उसके खिलाफ केस क्यों नही दर्ज किया इस बात को लेकर तमाम तरह की चर्चा गर्म है। यहीं नहीं लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी वीडियो बनाने से मना करते रहे। गयाजी में अपनी प्रेमिका से शादी के लिए एक प्रेमी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जब तक लड़की ने शादी के लिए हां नहीं बोला, तब तक वो नीचे नहीं उतरा। करीब 2 घंटे तक ड्रामा चलते रहा। घटना डुमरिया ब्लॉक क्षेत्र की है। ​2-3 साल से चल रहा था अफेयर प्रेमी की पहचान पचहथूर निवासी इकबाल अहमद के पुत्र मेराज अहमद(24) के रूप में हुई है। मेराज का पिछले 2-3 साल से एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण एक नहीं हो पा रहे थे। ​डर के मारे मुकर गई थी प्रेमिका शुरुआत में परिजनों के डर और सामाजिक दबाव के चलते लड़की शादी की बात से मुकर गई थी। प्रेमिका के पीछे हटने और परिजनों के विरोध से दुखी होकर मेराज ने बेइंतहा मोहब्बत को अंजाम तक पहुंचाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। वह बोधिबीघा थाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और चिल्ला चिल्ला कर अपनी प्रेमिका से शादी की जिद करने लगा। लड़की ने ‘हां’ कहा, तब उतरा नीचे युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन के समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। माहौल बिगड़ता देख आखिरकार लड़की ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। प्रेमिका की ‘हां’ सुनते ही उसका गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद वह सही-सलामत टावर से नीचे उतर आया। पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा युवक के नीचे उतरने के बाद हर किसी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि युवक को कोई चोटें नहीं आई। हालांकि, युवक मीडिया में खबर न चलाने की गुहार लगाता रहा। स्थानीय पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सही-सलामत उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया है। वहीं, इस संबंध में बोधि बीघा थाने के थानाध्यक्ष का कहना है कि युवक को समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतारा गया है। लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बातचीत चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों को वाच कर रही है। इसके बाद कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। लोगों को वीडियो बनाने से रोका जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची बोधि बीघा थाने की पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मीडिया और अन्य लोगों को वीडियो बनाने से रोके रखा। पुलिस की ओर से केस नहीं किया जाना और वीडियो बनाने से रोकने के पीछे की मंशा को लोग शक की नजर देख रहे हैं। आखिर पुलिस ने लड़के को अरेस्ट क्यों नहीं किया और उसके खिलाफ केस क्यों नही दर्ज किया इस बात को लेकर तमाम तरह की चर्चा गर्म है। यहीं नहीं लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी वीडियो बनाने से मना करते रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *