जेडीयू विधायकों-एमएलसी को ट्रेनिंग देंगे एक्सपर्ट:सदन में बात रखने की सीख मिलेगी, संजय झा बोले- लाठी में तेल लगाने का दौर नहीं

जेडीयू विधायकों-एमएलसी को ट्रेनिंग देंगे एक्सपर्ट:सदन में बात रखने की सीख मिलेगी, संजय झा बोले- लाठी में तेल लगाने का दौर नहीं

जेडीयू के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसको लेकर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि अब राजनीति का तरीका बदल रहा है। पार्टी अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाकर प्रशिक्षण दिलाएगी। इसमें सदन में सवाल पूछने, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने और विधानसभा-विधान परिषद में प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने की जानकारी दी जाएगी। संजय झा ने कहा कि यह लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति का दौर नहीं है। अब राजनीति का नया तरीका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। विशेषज्ञ पार्टी के जनप्रतिनिधियों को बताएंगे कि विधानसभा और विधान परिषद में किस तरह सवाल पूछे जाएं। जनप्रतिनिधियों को नई तरीके की राजनीति के लिए तैयार करने की पहल संजय झा ने कहा कि पार्टी की ओर से यह एक नए तरीके की शुरुआत है। प्रशिक्षण के जरिए जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही और वहां अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए आगे की राजनीतिक और सदन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
जन्मदिन पर पीएम को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर संजय झा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन के 25 साल जिस तरह देश के लिए काम किया है, वह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संजय झा से समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, सवाल सुनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से निकल गए। जेडीयू के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। इसको लेकर पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि अब राजनीति का तरीका बदल रहा है। पार्टी अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को दिल्ली से एक्सपर्ट बुलाकर प्रशिक्षण दिलाएगी। इसमें सदन में सवाल पूछने, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाने और विधानसभा-विधान परिषद में प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने की जानकारी दी जाएगी। संजय झा ने कहा कि यह लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति का दौर नहीं है। अब राजनीति का नया तरीका है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने अपने विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। विशेषज्ञ पार्टी के जनप्रतिनिधियों को बताएंगे कि विधानसभा और विधान परिषद में किस तरह सवाल पूछे जाएं। जनप्रतिनिधियों को नई तरीके की राजनीति के लिए तैयार करने की पहल संजय झा ने कहा कि पार्टी की ओर से यह एक नए तरीके की शुरुआत है। प्रशिक्षण के जरिए जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यवाही और वहां अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। बैठक में विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए आगे की राजनीतिक और सदन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।
जन्मदिन पर पीएम को दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर संजय झा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन के 25 साल जिस तरह देश के लिए काम किया है, वह अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संजय झा से समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर भी सवाल पूछा गया। हालांकि, सवाल सुनने के बाद उन्होंने इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप वहां से निकल गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *