ट्रक ने कार-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत:चूरू के साहवा से कार में जा रहा परिवार, चार घायल

ट्रक ने कार-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 2 की मौत:चूरू के साहवा से कार में जा रहा परिवार, चार घायल

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर सिजराल होटल के पास देर रात दो बजे बीकानेर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने ट्रेक्टर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर सवार दो लोगों के भी चोटें आई हैं। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर से कार एक तरफ से पूरी तरह पिचक गई। कार में सवार दोनों मृतक बुरी तरह फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में निशा पुत्री जुगलाल (18) और विकास पुत्र संजय पाल (13) की मौत हुई है। दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। कपिल कुमार कस्वां पुत्र जुगलाल कस्वां (22), कार चालक सुनील पुत्र दौलतराम (20), राजबाला पत्नी जुगलाल (40) और सतवीर पुत्र देवीलाल (22) घायल हुए हैं। एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और कार में बुरी तरह फंसे दोनों शवों को बाहर निकालने में मदद की। दोनों शवों को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया। साहवा के रहने वाले थे कार सवार कार सवार सभी लोग चूरू जिले के साहवा निवासी बताए जा रहे हैं। वे रामदेवरा के पास दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल और मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतका निशा की मां राजबाला और भाई कपिल कुमार भी घायल हुए हैं। वहीं, मृतक विकास भी इसी परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। दर्शन कर भादरा लौट रहे थे ट्रैक्टर सवार हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों भादरा निवासी हैं और दर्शन करके वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मौके पर वाहनों की स्थिति की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *