बहू के पास सो रही सास की गला रेतकर हत्या:हत्यारों ने उंगलियां काट कर सिर के पास रखा, 3 साल पहले पति की हुई थी मौत

बहू के पास सो रही सास की गला रेतकर हत्या:हत्यारों ने उंगलियां काट कर सिर के पास रखा, 3 साल पहले पति की हुई थी मौत

बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर वार्ड-5 स्थित नोनिया टोली में एक 55 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम बच्ची देवी था और वह अपने घर में सो रही थीं। हत्यारों ने उनके बाएं हाथ की दो उंगलियां भी काट दीं और उन्हें सिर के पास रख दिया। इस घटना का पता बुधवार सुबह करीब चार बजे चला। बच्ची देवी के साथ सो रही उनकी बहू अंजू देवी ने परिवार की दूसरी महिलाओं को जगाया और बताया कि मां के साथ कुछ गलत हो गया है। इसके बाद जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो बच्ची देवी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. अपने कमरों में सो रहे थे लोग मृतका बच्ची देवी, स्वर्गीय काशी महतो की पत्नी थीं। उनके पति का करीब तीन साल पहले निधन हो गया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे एक पक्के दो मंजिला मकान में रहते हैं, जिसमें पांच कमरे हैं। परिवार में चार भाई हैं, जिनमें से तीन शादीशुदा हैं और एक कुंवारा है। सभी के लिए अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची देवी के साथ उनकी तीसरी बहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी सोई थीं। उंगलियां काट कर सिर के पास रखा सुबह अंजू देवी ने अपनी देवरानी पूजा देवी और सुमन कुमारी को जगाकर इस घटना के बारे में बताया। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और बच्ची देवी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उनका गला रेता हुआ मिला। उनके बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थीं, जिन्हें सिर के पास रखा गया था। दाहिने हाथ पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिए घर में लगवाए थे CCTV सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व घर में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी लगवाए गए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात को किसने और किस परिस्थिति में अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हरिहरनगर वार्ड-5 में महिला की हत्या की सूचना मिली है। एफएसएल और पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र के हरिहरनगर वार्ड-5 स्थित नोनिया टोली में एक 55 साल की महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का नाम बच्ची देवी था और वह अपने घर में सो रही थीं। हत्यारों ने उनके बाएं हाथ की दो उंगलियां भी काट दीं और उन्हें सिर के पास रख दिया। इस घटना का पता बुधवार सुबह करीब चार बजे चला। बच्ची देवी के साथ सो रही उनकी बहू अंजू देवी ने परिवार की दूसरी महिलाओं को जगाया और बताया कि मां के साथ कुछ गलत हो गया है। इसके बाद जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, तो बच्ची देवी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. अपने कमरों में सो रहे थे लोग मृतका बच्ची देवी, स्वर्गीय काशी महतो की पत्नी थीं। उनके पति का करीब तीन साल पहले निधन हो गया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे एक पक्के दो मंजिला मकान में रहते हैं, जिसमें पांच कमरे हैं। परिवार में चार भाई हैं, जिनमें से तीन शादीशुदा हैं और एक कुंवारा है। सभी के लिए अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। घटना के वक्त परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बच्ची देवी के साथ उनकी तीसरी बहू अंजू देवी और पोती स्वीटी कुमारी सोई थीं। उंगलियां काट कर सिर के पास रखा सुबह अंजू देवी ने अपनी देवरानी पूजा देवी और सुमन कुमारी को जगाकर इस घटना के बारे में बताया। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और बच्ची देवी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उनका गला रेता हुआ मिला। उनके बाएं हाथ की दो उंगलियां कटी हुई थीं, जिन्हें सिर के पास रखा गया था। दाहिने हाथ पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिए घर में लगवाए थे CCTV सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, करीब तीन माह पूर्व घर में मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। इसके बाद सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी लगवाए गए थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। वारदात को किसने और किस परिस्थिति में अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हरिहरनगर वार्ड-5 में महिला की हत्या की सूचना मिली है। एफएसएल और पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *