जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर यहां से जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत चावल और गेहूं चुरा ले गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच बंटवारे के बाद उनका पुराना मकान लंबे समय से खाली था। परिवार के लोग जरूरत के हिसाब से सुबह-शाम घर आते-जाते थे, लेकिन रहने के लिए पास में ही किराए का मकान लिया हुआ है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बंद घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर ले गए। चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत ली जा रही है। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है। जहानाबाद शहर के विष्णुगंज मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर यहां से जेवरात, नकदी, बर्तन, कपड़े समेत चावल और गेहूं चुरा ले गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मकान मालिक पंकज कुमार ने बताया कि वह डीलर का काम करते हैं। भाइयों के बीच बंटवारे के बाद उनका पुराना मकान लंबे समय से खाली था। परिवार के लोग जरूरत के हिसाब से सुबह-शाम घर आते-जाते थे, लेकिन रहने के लिए पास में ही किराए का मकान लिया हुआ है। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर बंद घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पंकज कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि जब वे घर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने तिजोरी और बक्से तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी निकाल लिए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी चोर ले गए। चोरों ने घर में रखा चावल और गेहूं भी नहीं छोड़ा। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से लिखित शिकायत ली जा रही है। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

