दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से 121.250 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। बरामद गांजा चार उजले रंग के प्लास्टिक बोरे में रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार गांजा को लालटून साह पिता सूरज साह, ग्राम मैना रहिका निवासी द्वारा अपने रिश्तेदार के घर में छिपाकर रखा गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ गांजा के स्रोत और खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। एसडीपीओ बोले- सीनिर एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि लालटून साह ने बड़ी मात्रा में गांजा मंगवाकर कहीं छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के लिए बाजितपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पहले पुलिस ने लालटून साह के घर की जांच की, लेकिन वहां कोई गांजा नहीं मिला। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि वह अपने रिश्तेदार सोनी देवी के घर के एक कमरे का इस्तेमाल सामान रखने के लिए करता था। इसके बाद एसडीपीओ बेनीपुर और मनीगाछी बीडीओ की मौजूदगी में उक्त घर की तलाशी ली गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई तलाशी के दौरान घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ स्थित प्रथम कमरे में उत्तरी दीवार की ओर कपड़े से ढककर रखे चार प्लास्टिक बोरे मिले। बोरे खोलने पर उनमें गांजा जैसा पदार्थ मिला, जिससे गांजा जैसी गंध आ रही थी। वजन करने पर कुल मात्रा 121.250 किलोग्राम निकली। पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर पदार्थ को जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि लालटून साह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों को बेचता था, इसकी जांच की जा रही है। गांजा सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। नवंबर 2025 में भी बाजितपुर में बरामद हुआ था एक क्विंटल गाजा एसडीपीओ ने बताया कि नवंबर 2025 में भी बाजितपुर थाना क्षेत्र में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। उस मामले में लखीसराय के तस्करों के नाम सामने आए थे और उनकी गिरफ्तारी की गई थी। जांच में नेपाल बॉर्डर के रास्ते गांजा भारत लाए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। उस मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले में भी पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, मनीगाछी बीडीओ, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, सिपाही राजेश कुमार, गौतम कुमार, प्रीटी कुमारी, रौशनी कुमारी, अंकित कुमार, शिवम कुमार सहित स्थानीय चौकीदार शामिल थे। दरभंगा के मनीगाछी प्रखंड के बाजितपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से 121.250 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। बरामद गांजा चार उजले रंग के प्लास्टिक बोरे में रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार गांजा को लालटून साह पिता सूरज साह, ग्राम मैना रहिका निवासी द्वारा अपने रिश्तेदार के घर में छिपाकर रखा गया था। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ गांजा के स्रोत और खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। एसडीपीओ बोले- सीनिर एसपी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि लालटून साह ने बड़ी मात्रा में गांजा मंगवाकर कहीं छिपाकर रखा है। सूचना के सत्यापन के लिए बाजितपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पहले पुलिस ने लालटून साह के घर की जांच की, लेकिन वहां कोई गांजा नहीं मिला। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि वह अपने रिश्तेदार सोनी देवी के घर के एक कमरे का इस्तेमाल सामान रखने के लिए करता था। इसके बाद एसडीपीओ बेनीपुर और मनीगाछी बीडीओ की मौजूदगी में उक्त घर की तलाशी ली गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई तलाशी के दौरान घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ स्थित प्रथम कमरे में उत्तरी दीवार की ओर कपड़े से ढककर रखे चार प्लास्टिक बोरे मिले। बोरे खोलने पर उनमें गांजा जैसा पदार्थ मिला, जिससे गांजा जैसी गंध आ रही थी। वजन करने पर कुल मात्रा 121.250 किलोग्राम निकली। पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची तैयार कर पदार्थ को जब्त कर लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। एसडीपीओ ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि लालटून साह गांजा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों को बेचता था, इसकी जांच की जा रही है। गांजा सप्लाई करने वाले और खरीदने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है। नवंबर 2025 में भी बाजितपुर में बरामद हुआ था एक क्विंटल गाजा एसडीपीओ ने बताया कि नवंबर 2025 में भी बाजितपुर थाना क्षेत्र में करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। उस मामले में लखीसराय के तस्करों के नाम सामने आए थे और उनकी गिरफ्तारी की गई थी। जांच में नेपाल बॉर्डर के रास्ते गांजा भारत लाए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। उस मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले में भी पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर कार्रवाई करेगी। कार्रवाई में बेनीपुर एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, मनीगाछी बीडीओ, पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, सिपाही राजेश कुमार, गौतम कुमार, प्रीटी कुमारी, रौशनी कुमारी, अंकित कुमार, शिवम कुमार सहित स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

