जयपुर में शादी कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। डेढ़ साल पहले परिजनों की सहमति से दोनों की शादी हुई थी। झगड़ा बढ़ने और तलाक मांगने पर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपी युवक को सोमवार शाम अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। थानाधिकारी ने बताया- जयपुर की रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि एक ही कॉलोनी में रहने के कारण दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। डेढ़ साल पहले पसंद करने पर दोनों के परिजनों ने शादी करवाई थी। साल-2025 में शादी के समय उसकी उम्र 17 साल थी। शादी के बाद वह एक साथ रहने लगे। करीब पिछले 6 महीने से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा बढ़ने पर मामला तलाक तक जा पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि नाबालिग उम्र में शादी कर उसके साथ जबरन रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कर सोमवार शाम आरोपी को अरेस्ट किया।

