तीये की बैठक से लौटीं 3-बहुओं पर लाठी-फरसी से हमला:2 के सिर में गंभीर चोट आई, बैठक में साथ नहीं ले जाने का आरोप

तीये की बैठक से लौटीं 3-बहुओं पर लाठी-फरसी से हमला:2 के सिर में गंभीर चोट आई, बैठक में साथ नहीं ले जाने का आरोप

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बुआ की मौत पर जाकर आई 3 पुत्रवधुओं पर परिवार के लोगों ने लाठी-फरसी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं बुरी तरह लहुलुहान हो गई। सिर में गंभीर चोट आने के कारण दो महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के टोडा नागर गांव की है। बुआ के घर से लौटते ही घेरकर पीटा जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिवराम गुर्जर की पत्नी विमला, सियाराम गुर्जर की पत्नी विरमा और उनकी बहन विद्या गुर्जर अपनी बुआ के निधन के बाद शोक जताने गई थीं। जब वे वहां से वापस लौटीं, तो घर के अन्य सदस्य इस बात पर उलझ गए कि उन्हें अपने साथ शोक सभा में क्यों नहीं ले जाया गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और परिजनों ने आपा खो दिया। फरसी से किया सिर पर वार विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने महिलाओं पर लाठी और धारदार हथियार (फरसी) से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने सीधे महिलाओं के सिर को निशाना बनाया, जिससे विमला, विरमा और विद्या खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ीं। विमला और विरमा के सिर में गहरे घाव आए हैं। पीड़ित पक्ष ने चाचा ससुर पप्पू गुर्जर, भरती, राहुल और रामवती समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *