शाहजहांपुर में बाइक-कार की टक्कर:कार में फंसी बाइक करीब 1 किमी तक घसीटने का आरोप

शाहजहांपुर में बाइक-कार की टक्कर:कार में फंसी बाइक करीब 1 किमी तक घसीटने का आरोप

शाहजहांपुर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई और कार चालक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया। गुस्साए लोगों ने कार का पीछा कर उसे रोका, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। यह घटना सिंधौली थाना क्षेत्र में एक बैंक के पास हुई। सिंधौली में एक बैंक कर्मचारी अपनी कार से शाहजहांपुर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार सुमित (निवासी रखिया बुजुर्ग) अचानक सड़क पार करने लगा, तभी कार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सुमित उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक कार के पहियों में फंस गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने खुद को बचाने के लिए कार भगा दी। वह बाइक को करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ खननौत पुल के पास पहुंचा। लोगों ने पीछा करते हुए कार को खननौत पुल के पास रोक लिया, जिसके बाद वहां हंगामा होने लगा। मौके से गुजर रहे एक दीवान (सिपाही) ने कार चालक को आक्रोशित भीड़ से बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार चालक को थाने ले आई। पुलिस ने घायल बाइक सवार सुमित को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि कार चालक सिंधौली में ही कोऑपरेटिव बैंक का कर्मचारी है। हादसे में बाइक और कार दोनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और हंगामा शांत कराया। सिंधौली प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर हुई थी। लोग आक्रोशित थे और उन्होंने कार का पीछा किया था। हालांकि, पुलिस ने यह भी कहा कि कार चालक ने बाइक को घसीटा नहीं था। कार सवार कोआपरेटिव बैंक का कर्मचारी है। घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा है ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *