हरियाणा कैडर के आईएएस (IAS) अधिकारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनिंग हासिल करने का बुलाया गया है। केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) की ओर से ‘सप्लाई चेन रेजिलिएंस’ विषय पर 5 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 जनवरी से 29 जनवरी 2027 तक सिंगापुर में आयोजित होगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय के प्रशिक्षण विभाग ने 14 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर राज्य के सभी IAS अधिकारियों को आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। अब जानिए इस विदेश दौरे और ट्रेनिंग से जुड़ी खास बातें क्यों खास है यह ट्रेनिंग? ग्लोबल सप्लाई चेन में आने वाली रुकावटों से निपटने, आर्थिक सुरक्षा मजबूत करने और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने के लिए मिड से सीनियर लेवल अधिकारियों को ट्रेंड करना इसका मुख्य उद्देश्य है। इसमें सिंगापुर और जापान के विशेषज्ञ केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन और साइट विजिट के जरिए अधिकारियों को पढ़ाएंगे।

