जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में बीजेपी ने 78 सीट और कांग्रेस ने 53 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। 150 में से 146 वार्डों का रिजल्ट आज आया है। इसमें 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। वार्ड-113 से कांग्रेस प्रत्याशी गजनफर ने रिकॉर्ड 10, 014 वोट से जीत हासिल की है। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी फरीद्दुदीन जैकी की जमानत जब्त हो गई। वार्ड 124 से कांग्रेस की कांता देवी ने बीजेपी की मनभरी को सिर्फ 5 वोटों से हराया। वार्ड-112 से भाजपा उम्मीदवार सुनील कोठारी ने 902 वोटों से जीत हासिल की है, कोठारी को मेयर पद के लिए दावेदार माना जा रहा है। आगे देखिए जयपुर के पार्षदों की प्रोफाइल…
ये भी पढ़ें… जयपुर में बीजेपी का बोर्ड बना, 78 वार्ड में जीत:कांग्रेस 53 और 15 सीट पर निर्दलीय जीते; पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारीं

