इन दिनों गोटा-पट्टी वर्क वाली डिजाइंस का ट्रेंड काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। राजस्थान की इस पारंपरिक कारीगरी की चमक अब पूरे देश में लगभर हर किसी को पसंद आ रही है। किसी भी सिंपल सूट को गोटा-पट्टी वर्क डिजाइंस बेहद खास बना देता है। वहीं गणेश चतुर्थी के पर्व में हर महिला एथनिक लुक में तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस गणेश उत्सव के मौके पर कोई नया या हैवी सूट खरीदने की बजाय सिंपल सूट पहनने की सोच रही हैं, तो गोटा-पट्टी नेकलाइन आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
जानें ट्रेंडी गोटा-पट्टी नेक डिजाइंस
सूट के गले पर किया गया गोटा पट्टी वर्क सूट लुक में चार चांद लगा देता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गोटा-पट्टी के 4 ट्रेंडी नेक डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके सिंपल सूट को भी गॉर्जियस बना देंगे।
इसे भी पढ़ें: Skincare For dark Neck: गर्दन के कालेपन से हैं परेशान? ये आसान हैक्स आएंगे बेहद काम
वी-नेक लिए गोटा-पट्टी वर्क
अगर आपके पास भी सिंपल वी नेक सूट है, तो आप वी-नेक गोटा-पट्टी नेकलाइन बनवा सकती हैं। यह आपको सूट को रॉयल टच देने का काम करेगा। यह वर्क काफी चमकदार दिखता है। जिससे गले में अलग से कोई ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती है।
गोल गले के सूट के लिए गोटा-पट्टी डिजाइन
आजकल राउंड नेकलाइन का भी काफी ट्रेंड चल रहा है। आप अपने सिंपल राउंड नेक सूट या कुर्ते की नेकलाइन पर ऐसा गोटा पट्टी वर्क जोड़ सकती हैं। नेकलाइन की बॉर्डर पर गोटा-पट्टी की 3 से 4 लेयर्स लगाई जाती हैं और नीचे की ओर लंबी योक डिजाइन बनाई जाती है, जिससे सूट को बेहद खूबसूरत लुक मिलता है।
स्क्वायर नेक के लिए गोटा-पट्टी डिजाइन
अगर आप किसी फंक्शन या पर्व के लिए गले को पूरी तरह भरा-पूरा और हैवी लुक देना चाहती हैं। तो आप सिंपल सूट में इस तरह का स्क्वायर गोटा-पट्टी नेकलाइन बनवा सकती हैं। यह डिजाइन आपकी गर्दन को लंबा और सुडौल दिखाने के साथ लुक को भी अट्रैक्टिव बनाती है। आप किसी भी प्लेन स्ट्रेट सूट पर इस तरह की नेकलाइन बनवा सकती हैं।
सिंपल सूट के लिए पारंपरिक गोटा-पट्टी डिजाइन
आप किसी भी सिंपल कुर्ते के साथ पारंपरिक बेल या बूटी पैटर्न वाला गोटा पट्टी नेक डिजाइन बनवा सकती हैं। मार्केट या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आपको इस तरह के रेडीमेड गोटा पट्टियां और लेसेस मिल जाएंगे। जिनको आप सिंपल सूट की नेकलाइन पर अटैच करवा सकती हैं।
गोटा-पट्टी बनवाने के फायदे
गोला पट्टी नेक डिजाइंस की मदद से आप काफी कम बजट में हैवी और परफेक्ट फेस्टिव लुक पा सकती हैं।
महंगे और भारी कढ़ाई वाले सूट की जगह सिंपल सूट पर गोटा-पट्टी वर्क बनवाकर रॉयल और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
यह वर्क काफी हल्का होता है और साथ ही इसको आप आराम से पूरा दिन कैरी कर सकती हैं।

