टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर 1.95 लाख ठगे:पलवल पुलिस ने राजस्थान के 2 युवक अरेस्ट किए, तीन पहले ही पकड़े जा चुके

टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर 1.95 लाख ठगे:पलवल पुलिस ने राजस्थान के 2 युवक अरेस्ट किए, तीन पहले ही पकड़े जा चुके

पलवल में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने राजस्थान से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान टोंक निवासी वसीम खान और सवाई माधोपुर निवासी शाहनवाज खान के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दुधौला गांव के शाहेआलम ने साइबर हेल्पलाइन-1930 और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि मोहम्मद रशीद ट्रेडर्स के नाम से टेलीग्राम पर संपर्क कर उनसे क्यूआर कोड के जरिए ट्रेडिंग के नाम पर 1 लाख 95 हजार 900 रुपए ठगे गए। बैंक खातों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पलवल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने बैंक खातों की जांच की, जिसमें पता चला कि बैंक खातों के तार राजस्थान से जुड़े हैं। इससे पहले एक नाबालिग लड़के सहित राजस्थान के तीन आरोपी आमिर खान और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वसीम खान साइबर ठगी के लिए कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वसीम खान और शाहनवाज खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो दिन की रिमांड पर लिया आरोपी वसीम खान के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। शाहनवाज खान के पास से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इन फोन में ठगी के लिए इस्तेमाल टेलीग्राम ग्रुप मोहम्मद रशीद ट्रेडर्स और व्हाट्सएप चैट मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *