Mohsin Naqvi Controversy: वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार के बाद एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया।
Women’s Asia Cup Mohsin Naqvi Controversy: वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने एक बार फिर जीत हासिल की। साल 2025 में मेंस टीम ने ये कारनामा किया था। पिछले एक साल के भीतर मेंस और वुमेंस टीम ने एक-एक बार खिताब जीता, लेकिन ट्रॉफी किसी को नहीं मिली। वूमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रन से हरा दिया। खिताबी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया।
नकवी के साथ सैकिया ने देखा मैच
ट्रॉफी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया। मैच के दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ बैठकर मैच देखते नजर आए। लेकिन मैच के बाद उन्होंने कहा, “हमें पाकिस्तान के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही क्रिकेट मैच खेलना चाहिए। लेकिन BCCI की पॉलिसी है कि मल्टी नेशन इवेंट्स में हमें सभी टीमों के खिलाफ खेलना है।”
बताया क्यों खेलते हैं पाक से मैच
सैकिया ने मैच के बाद कहा, “हमारी मेंस टीम ने भी एशिया कप जीता था। हालांकि, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हमें पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। मगर हमारी सरकार की नीति है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हमें हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा। इसी पॉलिसी को फॉलो करते हुए हम मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि हम सारी कंडिशंस मान लेंगे। जिस देश के साथ हमारे रिश्ते पहले से खराब हैं और अप्रैल 2025 से और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं, इसके साथ ही जिस देश के साथ अभी भी हमारा ऑपरेशन चालू है, उस देश के मुख्य लीडर में से एक, जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते हैं। डेढ़ साल पहले भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसी को जारी रखते हुए हमारी महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया।”
Sports – Patrika | CMS




