पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान पर धीमे ओवर रेट के लिए दोहरी कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट में 11 WTC अंक काटे गए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। पाकिस्तान यह टेस्ट 8 विकेट से हार गया था। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 89 ओवर गेंदबाजी की थी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद टीम 11 ओवर पीछे पाई गई। WTC अंक और जुर्माना WTC की मौजूदा साइकल में पाकिस्तान को हर कम ओवर के लिए एक अंक की सजा मिली। यह कार्रवाई ICC WTC की प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के तहत हुई। खिलाड़ियों पर हर कम ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई ICC कोड ऑफ कंडक्ट फॉर प्लेयर्स एंड प्लेयर सपोर्ट पर्सनेल के आर्टिकल 2.22 के तहत हुई। हालांकि, खिलाड़ियों पर अधिकतम 50% मैच फीस का ही जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी वजह से इस मामले में खिलाड़ियों पर 50% जुर्माना लगा। पाकिस्तान का खराब दौरा यह कार्रवाई पाकिस्तान के मुश्किल दौरे के बाद हुई है। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद टीम के 7 खिलाड़ियों को स्वदेश भेज दिया गया था। हेड कोच सरफराज अहमद को भी पद से हटा दिया गया। व्हाइट-बॉल कोच माइक हेसन ने बर्मिंघम में अंतरिम जिम्मेदारी संभाली। WTC फाइनल की दौड़ से बाहर पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे था। अब 4 सीरीज में 9 टेस्ट के बाद उसका पॉइंट्स परसेंटेज 4.63 हो गया है। इससे पाकिस्तान के WTC फाइनल में पहुंचने की बची-खुची संभावना भी खत्म हो गई है। पाकिस्तान नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज की मेजबानी करेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड 2027 में पाकिस्तान का दौरा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *