शीशे जैसी चमक के लिए घर पर तैयार करें Tomato और आटे के चोकर का Face Scrub

शीशे जैसी चमक के लिए घर पर तैयार करें Tomato और आटे के चोकर का Face Scrub

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लड़कियां और महिलाए न जाने क्या-क्या नहीं करती हैं। स्किन को चमकाने के लिए सबसे आसान ऑप्शन स्क्रब ही लगता है। लेकिन हर आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरुरत नहीं है। यदि आप घर में रखी चीजों से भी फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

यह आपके चेहरे पर जमी डेड स्किन की वजह से परेशान हैं और स्किन को शीशे जैसी चमक दिलाना चाहते हैं, तो टमाटर और आटे का चोकर आपके काम आएगा। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं।

टमाटर और चोकर का फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

– सबसे पहले आटे का चोकर लें।

– अब इसमें टमाटर का गूगा मिला लें।

– दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें।

– अब इसमें थोड़ी-सी हल्दी भी मिला लें।

– फिर इसे उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं।

– इसको आप डेढ़ मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।

– फिर चेहरे को धोकर साफ कर लें।

फेस स्क्रब के बजाय इस्तेमाल करें फेस मास्क

यदि आप इस मिश्रण को स्क्रब की तरह रगड़ना नहीं चाहते हैं, तो इसे कुछ समय के लिए चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं। टमाटर और चोकर से तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। फिर हल्के हाथों से चेहरे को मलते हुए पानी से साफ कर लें।

स्क्रब करते समय इन बातों का रखें ध्यान

गौरतलब है कि होममेड स्क्रब बनाना काफी आसान है। हालांकि, इसका इस्तेाल करना उतना ही जरुरी है। आपको कुछ बातों पर ध्यान की जरुर है।

– चेहरे पर स्क्रब को ज्यादा समय तक न रगड़ें।

– एक से डेढ़ मिनट तक ही स्क्रब करें।

– चेहरे पर जोर लगाकर स्क्रब न करें।

– यदि मास्क की तरह लगाना है, तो करीब 10 मिनट बाद साफ कर लें।

– स्क्रब के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।

– अगर आप इसका इस्तेमाल पहली बार कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *