लखनऊ में ‘मनौतियों के राजा’ का भव्य पंडाल सजा:झूलेलाल वाटिका पर 14 से 25 सितम्बर लगेगा भक्ति का मेला, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

लखनऊ में ‘मनौतियों के राजा’ का भव्य पंडाल सजा:झूलेलाल वाटिका पर 14 से 25 सितम्बर लगेगा भक्ति का मेला, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

लखनऊ शहर के सबसे बड़े ‘मनौतियों के राजा’ गणेश उत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को सुबह 9 बजे गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ 12 दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ होगा। उत्सव 14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में आयोजित किया जाएगा। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में समिति पदाधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस बार 21वां गणेश प्राकट्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उत्सव के लिए 13 हजार वर्गफीट में भव्य पंडाल तैयार किया गया है। इसकी ऊंचाई करीब 80 फीट है। न्यू जर्सी, अमेरिका के प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर की तर्ज पर मुख्य प्रवेश द्वार बनाया गया है। कोलकाता के करीब 50-60 कारीगरों ने एक महीने तक दिन-रात मेहनत कर पंडाल तैयार किया है। सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी समिति के मुताबिक पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिसर की निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए करीब 60 महिला-पुरुष बाउंसर तैनात रहेंगे। मेले को चारों ओर से टीन से कवर किया गया है। पंडाल का 20 करोड़ रुपए का बीमा भी कराया गया है। प्रतिदिन करीब 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ के विनर कि होगी परफॉर्मेंस समिति अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल (गुड्डा) ने बताया कि 14 सितंबर को प्रतिमा स्थापना, भव्य श्रृंगार और विशेष पूजन के साथ उत्सव शुरू होगा। पार्षद रणजीत सिंह ने बताया कि करीब 6 फीट ऊंची बप्पा की प्रतिमा मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तर्ज पर तैयार की गई है।चार दिन बाहर के कलाकार देंगे भजनों की प्रस्तुति।16 सितंबर को कोलकाता के विकास कपूर, 18 सितंबर को झारखंड के आकाश परिचय, 20 सितंबर को ‘विनर वॉयस ऑफ इंडिया’ के सुमित सैनी और 22 सितंबर को महुआ टीवी के आलोक कुमार भजन सुनाएंगे। सजेगा खास मेला श्रद्धालु रोज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ‘मनौतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी’ लिख सकेंगे। बप्पा के दर्शन सुबह 9 से रात 11 बजे तक होंगे। सुबह 9 और शाम 6 बजे आरती होगी।उत्सव परिसर में बच्चों के लिए झूले, फास्ट फूड, आइसक्रीम और चाट के स्टॉल लगाए जाएंगे। मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार से जुड़े सामान के स्टॉल रहेंगे। अतुल बंसल ने बताया कि पूरा परिसर मेले के रूप में सजाया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को खरीदारी के लिए विभिन्न तरह के सामान मिलेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *